| शासकीय स्कूलों के निजीकरण की कोई योजना नहीं - राज्य मंत्री श्री जोशी |
| अनुपपुर | 05-सितम्बर-2018 |
तकनीकी शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री दीपक जोशी ने कहा है कि शासकीय स्कूलों के निजीकरण की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा है स्कूल शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिये जन-भागीदारी की योजनाएँ चलायी जा रही हैं। यह योजनाएँ हैं- प्रणाम पाठशाला-विद्यालय उपहार योजना और मिल-बाँचें मध्यप्रदेश कार्यक्रम।
श्री जोशी ने बताया कि प्रणाम पाठशाला-विद्यालय उपहार योजना का उद्देश्य विद्यालयों और छात्रावासों के भौतिक एवं अकादमिक विकास के लिये समुदाय की सक्रिय भागीदारी प्राप्त करना है। उपहार-दाता के रूप में कोई भी व्यक्ति/संस्था योजना से जुड़ सकती है। उपहार-दाता को तीन विकल्प दिये गये हैं। वह किसी कार्य के लिये राशि, सामग्री दे सकता है और अधोसंरचना के कार्य करवा सकता है। श्री जोशी ने बताया कि "मिल-बाँचें मध्यप्रदेश" कार्यक्रम का उद्देश्य वालिंटियर के माध्यम से बच्चों में भाषा कौशल उन्नयन, पाठ्य-पुस्तकों के अतिरिक्त अन्य पुस्तकों को पढ़ने एवं समझने की रुचि विकसित करना और शाला में सह-शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन है। कार्यक्रम में जन-प्रतिनिधि, सेवानिवृत्त अधिकारी, सेवा में कार्यरत अधिकारी, पेशेवर व्यक्ति और शाला के पूर्व विद्यार्थी आदि लोग शामिल हो सकते हैं। |
Wednesday, September 5, 2018
शासकीय स्कूलों के निजीकरण की कोई योजना नहीं - राज्य मंत्री श्री जोशी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment