| मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की प्रदेशव्यापी यातायात जागरूकता अभियान की शुरूआत |
| नियमों का पालन करने वालों का सम्मान, उल्लंघन करने वालों को समझाईश, युवाओं को समझाईश देने की नागरिकों से अपील |
| अनुपपुर | 05-सितम्बर-2018 |
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज राजधानी भोपाल से प्रदेशव्यापी यातायात जागरुकता और सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियम पालन अभियान की शुरूआत की। इस अनूठे अभियान में यातायात नियमों का पालन करने वालों का सम्मान किया जायेगा और उल्लंघन करने वालों को यातायात नियमों का पालन करने के लिये समझाया जायेगा।
श्री चौहान आज रोशनपुरा चौराहा पहुंचे और अभियान का औपचारिक शुभारंभ करने के बाद चौराहे पर खड़े होकर उन मोटर सायकल सवार नागरिकों का सम्मान किया, जिन्होंने हेलमेट लगाया था और जिन कार चालकों ने सीट बेल्ट लगाया था। उन्होंने हेलमेट नहीं पहनने वाले मोटर सायकल सवारों और सीट बेल्ट नहीं लगाये कार चालकों को समझाइश दी और यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प दिलाया। मुख्यमंत्री ने यातायात पुलिस की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में ज्यादातर मृत्यु यातायात के नियमों का पालन नहीं करने, नशा कर वाहन चलाने और हेलमेट नहीं पहनने के कारण होती है। श्री चौहान ने नागरिकों से अपील की कि अपने नौनिहालों को हेलमेट पहन कर यातायात के नियमों का पालन करने की सलाह दें और स्वयं भी हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चलायें। उन्होंने कहा कि युवाओं का जीवन न सिर्फ परिवार के लिये, बल्कि प्रदेश के लिये भी कीमती है। इसकी सुरक्षा हर हाल में जरूरी है। जीवन के साथ लापरवाही बरतना ठीक नहीं है। कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक श्री आर.के. शुक्ला, भोपाल संभाग आयुक्त श्री कविन्द्र कियावत एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, एनसीसी और स्वयंसेवी संगठन के सदस्य उपस्थित थे। |
Wednesday, September 5, 2018
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की प्रदेशव्यापी यातायात जागरूकता अभियान की शुरूआत
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
ईव्हीएम की एफएलसी आज मास्टर टेªनर्स को उपस्थिति के निर्देश अनूपपुर 26 नवम्बर 2014/ ईव्हीएम की एफएलसी के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रि...
-
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन 200 क्विंटल तक हो सकेगा कलेक्टर्स को जारी किये गये निर्देश अनुपपुर | 06-जून-2018 ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
निजी स्कूलों की पहली कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 5 जुलाई को ऑनलाइन लाटरी से मिलेगा निजी स्कूलों में...
-
खुलें में शौच से मुक्त गांव की परिकल्पना को सकार करने अभियान से जुडे छात्र-छात्राएं अनुपपुर | 18-जुलाई-2018 स...

No comments:
Post a Comment