| मेपकास्ट-इसरो के इप्रिस प्रोजेक्ट में तीन जिलों में पंचायती राज का स्थानिक सशक्तिकरण |
| देश के 57 जिलों में से प्रदेश के बैतूल, सागर और रायसेन जिले का चयन |
| अनुपपुर | 05-सितम्बर-2018 |
चायती राज संस्थानों का स्थानिक रूप से सशक्तिकरण करने के उद्देश्य से "इप्रिस" प्रोजेक्ट के तहत भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन "इसरो" अंतरिक्ष विभाग, भारत सरकार और मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (मेपकास्ट), भोपाल द्वारा देश के 57 जिलों में से प्रदेश के बैतूल, सागर और रायसेन जिले का चयन किया गया है। इस प्रोजेक्ट के जरिये अभी तक दो जिलों के पंचायत प्रतिनिधियों को जमीनी स्तर पर विकासोन्मुखी गतिविधियों की योजना बनाने के लिए विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई है।
अंतरिक्ष विभाग, भारत सरकार के अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के जरिये पंचायतों की दहलीज तक विकास की योजनाएँ पहुँचाने और डिजिटल इंडिया के सशक्तिकरण में मदद मिली है। प्रोजेक्ट में पंचायत प्रतिनिधियों की क्षमता निर्माण, परिसंपत्ति मानचित्रण और गतिविधि नियोजन कार्य पूरा करने की जानकारी जिला, जनपद एवं ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों को कार्यशालाओं में दी गई है। परिषद में जीआईएस और इमेज प्रोसेसिंग डिवीजन के प्रभारी और वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक डॉ. आलोक चौधरी ने बताया कि पहली कार्यशाला बैतूल में, दूसरी कार्यशाला सागर में आयोजित की गई थी। तीसरी कार्यशाला रायसेन जिले में 5 सितंबर से आरंभ होगी, जिसमें जिला पंचायत प्रतिनिधि भाग लेंगे। जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन साँची, गैरतगंज, बेगमगंज, बाड़ी, औबेदुल्लागंज, सिलवानी और उदयपुरा में किया जा रहा है। कार्यशाला में भुवन पंचायत पोर्टल और भुवन मोबाइल एप के बारे में जानकारियाँ दी जायेंगी। |
Wednesday, September 5, 2018
मेपकास्ट-इसरो के इप्रिस प्रोजेक्ट में तीन जिलों में पंचायती राज का स्थानिक सशक्तिकरण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment