| दिव्यांग पेंशन में गरीबी रेखा का बंधन होगा समाप्त - मुख्यमंत्री श्री चौहान |
| अनुपपुर | 05-सितम्बर-2018 |
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि दिव्यांग पेंशन के लिये गरीबी रेखा का बंधन समाप्त किया जायेगा। दिव्यांग जन-कल्याण और उद्धार के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जायेगा। श्री चौहान आज यहाँ कोलार हिन्दू उत्सव समिति और पत्रिका समाचार पत्र समूह के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में बेटियों के सम्मान और सुरक्षा के लिये हर संभव कार्य किया गया है। मासूम बेटियों के साथ दुराचार करने वाले को फांसी का कानून सबसे पहले मध्यप्रदेश में बना। प्रदेश में ऐसे 13 दुराचारियों को अभी तक मौत की सजा मिली है। सरकार ने विधवाओं को कल्याणी माना है। उनकी पेंशन में भी गरीबी रेखा का बंधन खत्म किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने हर बच्चा पढ़े और बढे इसकी व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना में 70 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों की फीस सरकार भरवा रही है। निर्धन परिवार बच्चों की संबल योजना में फीस भरवाने की व्यवस्था की गयी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएँ दी। उन्होंने श्रीकृष्ण भगवान से प्रार्थना की कि हर घर आंगन खुशियों से भर दे। हर व्यक्ति प्रगति और विकास के पथ पर आगे बढ़ता जायें। सफल और सार्थक जीवन जियें। कार्यक्रम में हिंदू उत्सव समिति के संरक्षक विधायक श्री रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कोलार को मूलभूत सुविधाएँ और नई पहचान देने का कार्य राज्य सरकार ने किया है। 103 करोड़ की सीवेज परियोजना, पेयजल, महाविद्यालय, तहसील कार्यालय, श्यामाप्रसाद मुखर्जी नगर सौगातें दी हैं। आभार प्रदर्शन समिति के अध्यक्ष श्री महेन्द्र मीणा ने किया। |
Wednesday, September 5, 2018
दिव्यांग पेंशन में गरीबी रेखा का बंधन होगा समाप्त - मुख्यमंत्री श्री चौहान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद अनूपुपर के ग्राम पंचायत छोहरी के रोजगार सहायक को शौचालय निर्माण कार्य नही कराये जाने पर शोकॉज नोटिस अनुपपुर | 14-जून-2018 ...
-
शिक्षकों की भर्ती हेतु विशेष जॉब फेयर आज अनुपपुर | 09-अगस्त-2018 जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती सीमा वर्मा ने बताया...
-
सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक की पत्नी को 15 हजार रुपए मंजूर - अनुपपुर | 08-सितम्बर-2017 कलेक्टर श्री अजय ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
पूर्व सेवानिवृत्त पेंशन भोगियों और परिवार पेंशन भोगियों की पेंशन का पुनरीक्षण वित्त विभाग ने जारी किये निर्देश अनुपपुर | 12-जून-2018 ...

No comments:
Post a Comment