| ई-दक्ष केंद्र में कम्प्यूटर दक्षता प्रमाणीकरण परीक्षा सीपीसीटी हेतु प्रशिक्षण शीघ्र होगा प्रारम्भ |
| पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगा पंजीयन |
| अनुपपुर | 04-सितम्बर-2018 |
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती सलोनी सिडाना ने बताया की राज्य शासन में नये पदों पर भर्ती के लिये नई तकनीक सीपीसीटी प्रमाण पत्र को अनिवार्य कर दिया गया है व्यापम के नवीन विज्ञापनों में सहायक ग्रेड 3 डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित अन्य तरह की नौकरियों में सीपीसीटी को अनिवार्य कर दिया गया है। सीपीसीटी की परीक्षा के लिये न्यूनतम 18 वर्ष एवं 12वी पास होना चाहिए।सीपीसीटी की परीक्षा हर दो माह में आयोजित की जाती है एवं परीक्षार्थी इस परीक्षा को कई बार दे सकता है। परीक्षा पास करने के उपरांत सीपीसीटी का स्कोर कार्ड प्राप्त होता है जो दो वर्ष के लिये वैध होगा। सीपीसीटी संबंधित जानकारी के लिये https://www.cpct.mp.gov.in पर भी देख सकते हैं। शासन द्वारा कराये जा रहे इस कोर्स के लिए इच्छुक अभ्यर्थी पंजीयन के लिए कलेक्टर कार्यालय स्थित ई-दक्ष केंद्र, कक्ष क्र. 94 में केवल 30 सीट होने के कारण पहले आओ पहले पाओ के आधार पर आगामी दो दिवस में पंजीयन करवा सकते हैं, जिसकी पावती उन्हें केंद्र में ही प्रदान कर दी जाएगी। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 45 घंटे तथा प्रशिक्षण शुल्क 1000 रूपये होगी जिसमे आधुनिक कंप्यूटर से सुसज्जित लैब में कंप्यूटर और टाइपिंग के अलावा आईटी संबंधी परीक्षापयोगी महत्वपूर्ण जानकारियां सैन्धान्तिक और प्रायोगिक तौर पर प्रशिक्षकों द्वारा बताई जायेगी। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए 07659-222408 या 8463846266 पर संपर्क कर सकते हैं।
|
Tuesday, September 4, 2018
ई-दक्ष केंद्र में कम्प्यूटर दक्षता प्रमाणीकरण परीक्षा सीपीसीटी हेतु प्रशिक्षण शीघ्र होगा प्रारम्भ
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
“बूथ चलेंगे हम” रैली एवं “हम मतदान करेंगे” हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से जागरूकता लाने के दिए निर्देश अनूपपुर 18 सितम्बर 2018/ मुख्य कार्यपा...
-
मतदान के महत्व को बताने स्वीप मैराथन का आयोजन 7 अक्टूबर को पुष्पराजगढ़ में अनूपपुर 4 अक्टूबर 2018/ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं निर्वाचक र...
-
9 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर होंगी विविध गतिविधियाँ ज़िला बूथ कॉलेज एवं शालेय स्तर में होंगे विविध आयोजन महिला एवं युवा मतदाताओं की सहभा...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु बनाए व्यवस्थित कार्यप्रणाली - कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी अनूपपुर 9 जुलाई 2018/ सी...

No comments:
Post a Comment