| मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन प्रशिक्षण हेतु आवेदन 9 सितंबर तक |
| अनुपपुर | 04-सितम्बर-2018 |
अनूसूचित जाति वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण हेतु मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन प्रशिक्षण योजना संचालित की गई है। जिसके तहत् वर्ष 2018-19 हेतु अनूपपुर जिले में प्रशिक्षण देने वाली संस्था आल इंडिया सोसायटी फॉर इलेक्ट्रानिक्स एण्ड कम्प्यूटर टेक्नॉलाजी (आई.सेक्ट भोपाल) के माध्यम से ब्यूटी थेरेयपी एण्ड हेयर स्टाइल ट्रेड में 100 युवाओं/युवतियों को प्रशिक्षण दिलाया जाना है।
अतः ऐसे इच्छुक आवेदक जो अनुसूचित जाति वर्ग के हो, जिले के निवासी हो, जिनकी उम्र 18 से 35 हो, जो कक्षा 8 वी उत्तीर्ण हो, जो पूर्व में किसी दूसरी संस्था में नियोजित न हो, जो गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करते हो अथवा पोस्टमैट्रिक छात्रों हेतु भारत सरकार के समान हो, आवेदक शिक्षित बेरोजगार एवं शाला त्यागी (ड्राप आउट) न हो इस योजना के तहत् किसी भी प्रशिक्षणार्थी द्वारा इस योजना में प्रशिक्षण का लाभ एक बार ही लिया जा सकेगा। प्रशिक्षण की अवधि एन.ई.एस. के मापदण्डों के अनुरूप या मुख्यालय द्वारा समय समय पर जारी किये गये नियम अनुसार होगी। अतः उक्त ब्यूटी थेरेयपी एण्ड हेयर स्टाइल ट्रेड में प्रशिक्षण लेने के इच्छुक व्यक्ति अपना आवेदन पत्र सक्षम अधिकारी से जारी समस्त प्रमाण पत्रों अंकसूची, आधार कार्ड, शाला त्यागी प्रमाण का शपथ पत्र सहित एवं तीन फोटो संलग्न कर 20 अगस्त आवेदन तिथि निर्धारित की गई थी जिसमें वृद्धि करते हुए आवेदन बुलाने का 08 सितंबर तक बढ़ाई जाती है। कृपया निर्धारित दिनांक तक आवेदन जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्या. अनूपपुर कमरा नम्बर 86 न्यू कलेक्ट्रेट अनूपपुर स्थित कार्यालय में जमा कर सकते है। |
Tuesday, September 4, 2018
मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन प्रशिक्षण हेतु आवेदन 9 सितंबर तक
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment