| पात्र सजायाफ्ता बंदियों को सजा में 30 दिनों की माफी दी जाएगी : मुख्यमंत्री श्री चौहान |
| बंदियों के पारिश्रमिक में 10 रुपये प्रति दिन की वृद्धि की जाएगी, मुख्यमंत्री द्वारा इंदौर, सागर में खुली जेलों का लोकार्पण, भोपाल केन्द्रीय जेल में मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव |
| अनुपपुर | 04-सितम्बर-2018 |
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रदेश की जेलों में बंद पात्र सजायाफ्ता बंदियों को सजा में 30 दिन की माफी देने की घोषणा की। उन्होने जेलों में महिला बंदियों को दैनिक उपयोग में लगने वाली वस्तुओं जैसे बिन्दी, चूड़ी, सिन्दूर, हेयरबैंड एवं पुरूष बंदियों के लिये टूथपेस्ट, ब्रश, सेविंग सामग्री प्रदान करने के विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दी। श्री चौहान आज यहां केन्द्रीय जेल भोपाल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इंदौर और सागर में खुली जेलों का ई-लोकार्पण किया।
श्री चौहान ने कहा कि दंडित बंदियों के कौशल उन्नयन के लिये कार्य के बदले प्रति दिन प्राप्त होने वाली पारिश्रमिक राशि कुशल बंदियों को 110 रूपये से बढ़ाकर 120 रूपये प्रति दिन एवं अकुशल बंदियों को 62 रूपये से बढ़ाकर 72 रूपये प्रति दिन की जायेगी। पारिश्रमिक दर में नियमित वृद्धि के लिये इसे मूल्य सूचकांक से भी जोड़ा जायेगा। श्री चौहान ने कहा कि शासन जेल विभाग को पूरा सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि आदर्श स्थिति तब बनेगी, जब अपराध मुक्त समाज का निर्माण होगा और जेलों की संख्या कम होती जायेगी। उन्होंने कहा कि व्यक्ति आदतन अपराधी नहीं होता। विषम परिस्थितियों और स्वभावगत विकारों के कारण अपराध हो जाता है। हर व्यक्ति में चाहे, वह कैदी ही क्यों न हो, एक सृजनात्मक व्यक्तित्व छुपा होता है, कलाकार छुपा होता है। सृजनात्मक क्षमताओं को अभिव्यक्त करने के लिये आवश्यक वातावरण का निर्माण करना होगा। कैदी जब अपनी सजा पूरी करें, तो जिम्मेदार नागरिक के रूप में समाज में वापस लौटें। केन्द्रीय जेल भोपाल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। बंदियों ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की जोरदार तैयारियां की थीं। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का दृश्य मंच पर साकार हो उठा। मुख्यमंत्री, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान, सहकारिता मंत्री श्री विश्वास सारंग, जेल मंत्री श्री अंतर सिंह आर्य जन्मोत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री को केन्द्रीय जेल भोपाल परिसर में आगमन पर सशस्त्र गार्ड ने सलामी दी। बंदियों की भजन मंडली ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झाँकी का अवलोकन किया। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर भजन गायन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। पुलिस महानिदेशक जेल श्री संजय चौधरी ने प्रदेश में जेल सुधारों की जानकारी दी। अपर मुख्य सचिव जेल विभाग श्री विनोद सेमवाल ने आभार प्रदर्शन किया।
श्री राधा कृष्ण मंदिर में किये दर्शन
इससे पहले मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्थानीय बरखेड़ी स्थित अहीर मोहल्ला में श्री राधा कृष्ण मंदिर पहुँच कर दर्शन किये। इस मौके पर भोपाल सांसद श्री आलोक संजर, महापौर श्री आलोक शर्मा, अखिल भारतीय किरार महासभा की अध्यक्ष और मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह, विधायक श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह और श्री भगवानदास सबनानी उपस्थित थे। |
Tuesday, September 4, 2018
पात्र सजायाफ्ता बंदियों को सजा में 30 दिनों की माफी दी जाएगी : मुख्यमंत्री श्री चौहान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
बच्चे देश की धरोहर हैं, उनका समुचित पालन पोषण आवश्यक - विधानसभा दल सभापति ऊषा ठाकुर - अनुपपुर | 10-सितम्बर-2017 बच्...
-
जिले में अभी तक कुल 91.0 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज अनुपपुर | 26-जून-2018 अधीक्षक भू-अभिलेख अनूपपुर द्वारा दी गई जानका...
-
प्रदेश के 54 लाख विद्यार्थियो की मूलभूत दक्षताओं का आकलन दूरदर्शन से प्रसारित हो रहा विशेष कार्यक्रम अनुपपुर | 25-जून-2018 ...
-
निजी स्कूलों की पहली कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 5 जुलाई को ऑनलाइन लाटरी से मिलेगा निजी स्कूलों में...
-
पर्यटन क्विज हेतु प्रतिभागी विद्यार्थियों का पंजीयन 20 जुलाई तक अनुपपुर | 15-जुलाई-2018 मध्यप्रदेश में स्कूली व...

No comments:
Post a Comment