| जनसम्पर्क कर्मी श्री रामलखन तिवारी को दी गई भावभीनी विदाई |
| अनुपपुर | 04-सितम्बर-2018 |
इस अवसर पर जनसम्पर्क अधिकारी उमरिया डॉ.गजेंद्र द्विवेदी ने श्री तिवारी के साथ किये गये सेवाकालों का उल्लेख करते हुये कहा कि जनसम्पर्क विभाग में श्री तिवारी ने अपने कर्त्तव्यों एवं कार्यों से मिशाल कायम की थी। कम स्टॉफ के होते हुये कभी भी स्टॉफ की कमी का आभास नहीं होने दिया। विदाई समारोह में जिला जनसम्पर्क कार्यालय शहडोल एवं उमरिया के श्री जी.पी.मिश्र ने श्री तिवारी के कर्त्तव्यों एवं अनुभवों को उल्लेखित करते हुये कहा कि श्री तिवारी ने जनसम्पर्क विभाग के अलावा किसी को यह आभास नहीं होने दिया कि यहां पर पी.आर.ओ. की कमी है। उन्होने अपने दायित्वों के साथ अन्य पदीय दायित्वों का भी बखूबी निर्वहन किया। इस अवसर पर जिला जन सम्पर्क कार्यालय शहडोल के श्री शिवशंकर शर्मा ने कहा कि श्री तिवारी जन सम्पर्क विभाग की शान थे। उन्होने अपने कद से ऊपर उठकर ऐसे दायित्वों का भी निर्वहन किया जो उनसे कई वरिष्ठ पदों के व्यक्ति भी नहीं कर पाते थे। श्री तिवारी विषम परिस्थियों में पत्नी के स्वर्गवास के बाद मासूम बच्चों की साथ में रखकर परवरिश करते हुये शासकीय दायित्वों के निर्वहन एवं विभाग की गरिमा को बचाये रखने में अक्षुण्य भूमिका का निर्वहन किया है जो हमेशा यादगार रहेगा। यह कार्य जन सम्पर्क विभाग के लिये कदापि इन परिस्थितियों में संभव नहीं था। श्री शर्मा ने कहा कि जनसम्पर्क विभाग में सेवा देने का कोई समय-सीमा निश्चित नहीं रहती, फिर भी उन्होने पैतृक दायित्व के साथ बच्चों को मातृत्व दायित्व निभाने में कोई कमी नहीं रखी। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री ऋषि सिंघई, जिला कोषालय के उप संचालक श्री एन.के.नर्रे, उप संचालक श्री एन.डी.गुप्ता, सहायक संचालक उद्यान श्री नायर, मत्स्य विभाग के सहायक संचालक श्री शिवेंद्र सिंह परिहार सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं काफी संख्या में पत्रकारगण उपस्थित थे, जिन्होने श्री तिवारी के प्रति अपने - अपने उद्गार व्यक्त किये तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। |
Tuesday, September 4, 2018
जनसम्पर्क कर्मी श्री रामलखन तिवारी को दी गई भावभीनी विदाई
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
“बूथ चलेंगे हम” रैली एवं “हम मतदान करेंगे” हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से जागरूकता लाने के दिए निर्देश अनूपपुर 18 सितम्बर 2018/ मुख्य कार्यपा...
-
मतदान के महत्व को बताने स्वीप मैराथन का आयोजन 7 अक्टूबर को पुष्पराजगढ़ में अनूपपुर 4 अक्टूबर 2018/ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं निर्वाचक र...
-
9 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर होंगी विविध गतिविधियाँ ज़िला बूथ कॉलेज एवं शालेय स्तर में होंगे विविध आयोजन महिला एवं युवा मतदाताओं की सहभा...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु बनाए व्यवस्थित कार्यप्रणाली - कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी अनूपपुर 9 जुलाई 2018/ सी...

No comments:
Post a Comment