Tuesday, August 28, 2018

रामकुमार के जीवन में आयी स्थिरिता मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना से जीवनयापन हुआ आसान

सफलता की कहानी
रामकुमार के जीवन में आयी स्थिरिता
मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना से जीवनयापन हुआ आसान

अनूपपुर 28 अगस्त 2018/ हर सुबह रामकुमार के जीवन में एक नया संघर्ष लेकर आती थी। संघर्ष इस बात का कि आज का भोजन कहाँ से आएगा। रोज़ तलाश रोज़गार की रोज़ जीवन से जंग। अनूपपुर के वार्ड क्र 13 के निवासी रामकुमार कुशवाहा का जीवन कुछ ऐसे ही संघर्षों से भरा था। रामकुमार अपने साहस से मेहनत से रोज़ इस जंग में लड़ने के लिए निकलते। अक्सर ही वो सफल भी होते थे पर कभी कभी मायूसी भी हाथ लगती थी तो कभी बीमारी की वजह से इस रोज़ की समस्या से निपटना बढ़ती उम्र के साथ और भी मुश्किल हो चला था। रामकुमार की इन सभी समस्याओं को ख़त्म किया मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना ने। नगरपालिका अनूपपुर के कर्मचारियों ने जब रामकुमार को पूरी लगन एवं मेहनत से कार्य करते देखा तो उनसे स्वयं के रोज़गार शुरू करने के सम्बंध में चर्चा की एवं मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना से मिलने वाले सहयोग के बारे में बताया। रामकुमार सहर्ष तैयार हुए एवं उन्होंने पान की दुकान खोलने का निर्णय लिया। रामकुमार को मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना से 50 हज़ार रुपए प्राप्त हुए। इस राशि में से बारह हज़ार पाँच सौ  अनुदान के रूप में प्राप्त हुए। रामकुमार ने मेहनत की और आज वो स्थायी जीवन जी रहे हैं अब वे  कल की चिंता नही बल्कि कल को और अच्छा बनाने के बारे में सोचते हैं। रामकुमार शासन को धन्यवाद देते हुए सभी से अनुरोध करते हैं रोज़मर्रा की अड़चनों से बचने के लिए स्वयं का व्यवसाय चालू करें। शासन द्वारा सहयोग एवं अधिकारियों द्वारा मार्गदर्शन प्राप्त कर अपने भविष्य को चिंतामुक्त कर सुखमय बनाए।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें