Tuesday, August 28, 2018

मज़दूरी छोड़ कपड़ा व्यवसायी बने सद्दाम

सफलता की कहानी
मज़दूरी छोड़ कपड़ा व्यवसायी बने सद्दाम

अनूपपुर 28 अगस्त 2018/ अनूपपुर नगरपालिका के निवासी सद्दाम हुसैन युवा हैं उनमे आगे बढ़ने की ललक थी मन में कुछ अच्छा करने का इरादा था। परंतु साधनो के अभाव में यह चाह और ऊर्जा मज़दूरी तक सिमट कर रह गयी थी। कभी दिहाड़ी में तो कभी अख़बार बेच सद्दाम किसी प्रकार गुज़र बसर कर रहे थे। परंतु उनमे आगे बढ़ने की चाह ख़त्म नही हुई थी। तभी मोहम्मद सद्दाम को मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना के बारे में पता चला। आपने नगरपालिका अनूपपुर कार्यालय में जाकर अधिकारियों से पूछतांछ की एवं योजना का लाभ लेने की मंशा से आवेदन किया। सद्दाम के आवेदन पर उन्हें मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना तहत 50 हज़ार रुपए का ऋण प्राप्त हुआ उक्त राशि में से बारह हज़ार पाँच सौ रुपए की राशि अनुदान के रूप में प्राप्त हुई। सद्दाम ने इस राशि के प्रयोग से नगरपालिका अनूपपुर द्वारा स्थापित हॉकर्स ज़ोन में कपड़े की दुकान डाली। सद्दाम पूरी मेहनत एवं लगन से इस व्यवसाय को सफल बनाने में लगे हुए हैं। सद्दाम कहते है शासन के इस सहयोग को वे अपनी मेहनत से एक नयी पहचान देंगे और अन्यो के लिए उदाहरण बनेंगे। सद्दाम कहते हैं युवाओं को भविष्य के लिए घबराने की ज़रूरत नही बस ईमानदारी से प्रयास करे। शासन का साथ और ईमानदार प्रयास निश्चय ही आपको नयी ऊँचाइयों तक ले जाएगा। मोहम्मद सद्दाम नगरपालिका अनूपपुर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित मध्यप्रदेश शासन को धन्यवाद देते हैं।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें