| अनूपपुर जिले में वितरित चरण पादुकाए उत्तम गुणवत्ता की |
| अनुपपुर | 28-अगस्त-2018 |
अनूपपुर 28 अगस्त 2018/प्रबंध संचालक जिला वनोपज सहकारी संघ मर्या. अनूपपुर ने बताया कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा भ्रामक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है कि तेन्दुपत्ता संग्राहको को प्रदाय की गई चरण पादुकाएं मानक स्तर की नहीं है। आपने बताया कि अनूपपुर वन मण्डल के अंतर्गत प्रदाय की गई चरण पादुकाएं भारत सरकार के मानक संस्थाओं से सफल परीक्षण पश्चात ही संग्राहको को वितरित की गई है। चरण पादुका वितरण के पूर्व भारत सरकार की मानक संस्थाओं से गुणवत्ता जांच हेतु प्री क्वालिटी टेस्ट एवं पोस्ट क्वालिटी टेस्ट कराये गये है गुणवत्ता टेस्टिंग का कार्य सेम्पल भेज कर केन्द्रीय चर्म अनुसंधान संस्थान चेन्नई में कराया गया। परीक्षण के उपरान्त प्रदाय किये गये चप्पल म.प्र. लघु उद्योग निगम के द्वारा निर्धारित मानक स्तर के अनुरूप पाए जाने पर चप्पलों का वितरण किया जा चुका है। प्रदाय किये गये जूतों का भी केन्द्रीय चर्म अनुसंधान संस्थान चेन्नई से गुणवत्ता परीक्षण कराया गया है।परीक्षण रिर्पोट में जूतों के इनशोल में खराबी पाये जाने पर उन्हे वितरण करने से रोक दिया गया है पूर्व में प्रदाय की गई सामग्री में किसी प्रकार के हानिकारक पदार्थ जो स्वास्थ्य के लिए खतरा हो नहीं पाये गये है संघ एवं वन विभाग इसकी जिम्मेदारी लेता है। जूते बदलने के बाद गुणवत्ता पूर्वक मानक स्तर के जूतों का वितरण किया जायेगा।
|
Tuesday, August 28, 2018
अनूपपुर जिले में वितरित चरण पादुकाए उत्तम गुणवत्ता की
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद अनूपुपर के ग्राम पंचायत छोहरी के रोजगार सहायक को शौचालय निर्माण कार्य नही कराये जाने पर शोकॉज नोटिस अनुपपुर | 14-जून-2018 ...
-
शिक्षकों की भर्ती हेतु विशेष जॉब फेयर आज अनुपपुर | 09-अगस्त-2018 जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती सीमा वर्मा ने बताया...
-
सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक की पत्नी को 15 हजार रुपए मंजूर - अनुपपुर | 08-सितम्बर-2017 कलेक्टर श्री अजय ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
पूर्व सेवानिवृत्त पेंशन भोगियों और परिवार पेंशन भोगियों की पेंशन का पुनरीक्षण वित्त विभाग ने जारी किये निर्देश अनुपपुर | 12-जून-2018 ...

No comments:
Post a Comment