Thursday, August 2, 2018

निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष पुनरीक्षण अंतर्गत स्टैण्डिंग कमेटी की बैठक संपन्न

निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष पुनरीक्षण अंतर्गत स्टैण्डिंग कमेटी की बैठक संपन्न 

अनुपपुर | 02-अगस्त-2018
 
   

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल के निर्देशानुसार मान्यता  प्राप्त राजनैतिक दलों की स्टैण्डिंग कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई बैठक में निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष पुनरीक्षण 2018 के अंतर्गत मतदाताओं के वोटल लिस्ट में नाम डालने की चर्चा की गई। इसके अलावा बैठक में मान्यता  प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य में नये नाम के जोड़ने नाम काटने तथा संशोधन के संबंध में फार्म 6,7 एवं 8 के बारे में विस्तार से बताया गया। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर द्वारा ईव्हीएम  तथा वीवीपीएटी के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। सदस्यों को बताया गया कि विधानसभा क्षेत्र कोतमा में 02 एवं अनूपपुर में 01 मतदान केन्द्र में वृद्धि होने से आयोग द्वारा अनुमोदन के पश्चात् कोतमा में कुल 199, अनूपपुर में 220 एवं पुष्पराजगढ़ में 270 मतदान केन्द्र इस प्रकार जिलें में कुल 689 मतदान केन्द्र हो गये है। श्रीमती अनुग्रह पी ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार 31 जुलाई से 21 अगस्त तक निर्वाचक नामावली के संबध में दावा आपत्ति दर्ज की जायेगी। 20 सिंतबर तक दावा आपत्तियों का निराकरण कर 26 सिंतबर तक डेटा बेस का अद्यतन कर पूरक प्रकाशन किया जायेगा। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 27 सिंतबर को किया जायेगा। बैठक में अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आरपी तिवारी, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें