| बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न |
| अनुपपुर | 02-अगस्त-2018 |
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि विश्वविद्यालय छात्र-छात्राओं की समस्याओं का निराकरण तुरंत करें। समस्त कार्यवाही समय सीमा में करें ताकि छात्र-छात्राओं का भविष्य खराब न हो। उन्होंने यह बात आज यहाँ बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में कही। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया तथा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियाँ हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।
राज्यपाल श्रीमती पटेल ने कहा कि विद्यार्थियों को समय का महत्व समझने की आवश्यकता है। जिस काम के लिए जो समय निश्चित है, वह काम उस समय पर अवश्य पूरा करें। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि अनुशासन आपका सबसे बड़ा गुण और कर्त्तव्य होना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि हमारी सोच ऐसी होना चाहिए कि हम सब मिलकर कैसे विश्वविद्यालय के स्तर को ऊंचा उठा सकते है। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें, उन्हें आदर्श नागरिक बनाने का प्रयास करें। राज्यपाल ने वृक्षारोपण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक परिवार को 5-5 पौधे जरूर लगाना चाहिये और वृक्ष बनने तक उनकी रक्षा भी सुनिश्चित करना चाहिये। श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने महिला सशक्तिकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि स्व-सहायता समूह से महिलाओं की आर्थिक स्थिति ठीक हो सकती है। जब तक हम महिलाओं को जागरूक नहीं बनाएंगे, तब तक आधी आबादी विकास नहीं कर सकती। उन्होंने छात्रों से दहेज न लेने, बाल-विवाह का विरोध करने और प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने की शपथ लेने का आव्हान किया। श्रीमती पटेल ने कहा कि विश्वविद्यालय के कर्मचारियों का भी ध्यान रखा जाये। उन्होंने मीडिया से कहा कि जब कोई अच्छा काम करता है तो उसे अवश्य दिखायें। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डी.सी. गुप्ता, रजिस्ट्रार डॉ. यू.एन. शुक्ल सिंह सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी इस मौके पर उपस्थित थे। |
Thursday, August 2, 2018
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment