| विश्व स्तनपान दिवस पर निकाली गई रैली एवं माताओं को बताया गया मां के दूध की महत्ता |
| अनुपपुर | 02-अगस्त-2018 |
जिला चिकित्सालय अनूपपुर के एन.आर.सी. भवन में स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत माताओं की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. एस.बी. चौधरी, डी.एम.सी.एच.ओ., श्रीमती ज्योति विश्वकर्मा प्रभारी प्राचार्य एएनएमटीसी आई.ई.सी. सलाहकार मो. साजिद खान, डॉ. शिवेन्द्र द्विवेदी कुष्ठ सलाहकार एवं पोषण सलाहकार श्रीमती आरती सिंह ने उपस्थित माताओं को स्तनपान से होने वाले लाभ व हानि के बारे में बताया। एएनएमटीसी की छात्राओं ने गीत, कविता एवं प्रदर्शन के माध्यम से बताया कि माताओं को स्तनपान कराने से स्वमेव परिवार नियोजित होता है। स्तनपान से न सिर्फ नवजात शिशु को फायदा होता है बल्की उससे स्तनपान कराने वाली मॉ को भी लाभ होता है। स्तनपान से गर्भवस्था के दौरान बढ़ा हुआ वजन कम होता है। उन्होंने अपील में कहा कि, स्तनपान को बढ़ावा देते हुए प्रदेश के शिशुओं की प्राण रक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाए। नवजात शिशु को सर्वप्रथम गाढा पीला दूध अवश्य पिलाना चाहिए उसमें रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है तथा बच्चा हष्ट-पुष्ट होता है। डॉ. एस.बी. चौधरी ने स्तनपान से होने वाले फायदों को बतलाया एवं कहा कि छः माह तक सिर्फ मां का दूध ही नवजात शिशु को देना चाहिए उसके पश्चात ही पूरक आहार देना शुरू करना चाहिए। स्तनपान से मॉं को पूर्ण संतुष्टि होती है एवं बच्चों से लगाव पैदा होता है। स्तनपान बच्चे का प्रथम टीकाकरण है। स्तनपान सप्ताह के अन्तर्गत स्तनपान के संबंध में जिले के चारो विकासखण्ड अनूपपुर, जैतहरी, कोतमा, पुष्पराजगढ़ में आयोजित कार्यशाला में मॉ की दूध की महत्ता को बताते हुए सही जानकारी सहायक वातावरण और आत्मविश्वास ऐसे तत्व हैं जो एक मॉ को सफलतापूर्वक स्तनपान कराने में सहायक होते हैं। निचले स्तर तक स्तनपान के प्रचार-प्रसार की बात कही। नवजात शिशु को स्तनपान से एलर्जी, दस्त, सांस की तकलीफ, दमा जैसी बीमारी से निजात मिलती है साथ ही स्तन केंसर से बचाव होता है। बच्चे के जन्म के बाद शीघ्र स्तनपान कराने से कई बीमारियों से निजात मिलती है। उपस्थित महिलाओं को मॉ के दूध के बारे में विस्तृत जानकारी दी, सही जानकारी सहायक वातावरण और आत्मविश्वास ऐसे तत्व हैं जो एक मॉ को सफलतापूर्वक स्तनपान कराने में सहायक होते हैं। मॉ का पहला दूध बच्चे के लिए अमृत है। दूध में बीमारियों से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता होती है। मॉ का दूध देने से दूध जल्दी उतरता है। उपस्थित माताओं, पोषण पुनर्वास केन्द्र से संबंधित कार्यकर्ता को सुझाव दिया की वो स्तनपान की जानकारी गॉव-गॉव तक पहुँचाए व होने वाले फायदों से माताओं एवं बहनों को समझाएँ। इन कार्यशालाओं में ए.एन.एम., आशा कार्यकर्ता एवं काफी संख्या में मातायें उपस्थित रहें। कार्यक्रम के अन्त में सभी को स्तनपान संबंधी पम्पलेट की प्रतियॉ बाटी गई। जिला आईईसी सलाहकार मो. साजिद खान ने बताया कि जिला स्तर पर एएनएमटीसी की छात्राओं ने अनूपपुर नगर में रैली निकाल कर नारों के माध्यम से स्तनपान के महत्व को बताया तथा पंपलेट की प्रतियां बाटी गई। रैली को डॉ. एस.बी.चौधरी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया, जो कि तहसील कार्यालय से होते हुये इन्द्रा चौक, बाजार से होते हुये जिला चिकित्सालय में सामाप्त हुई। |
Thursday, August 2, 2018
विश्व स्तनपान दिवस पर निकाली गई रैली एवं माताओं को बताया गया मां के दूध की महत्ता
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
ईव्हीएम की एफएलसी आज मास्टर टेªनर्स को उपस्थिति के निर्देश अनूपपुर 26 नवम्बर 2014/ ईव्हीएम की एफएलसी के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रि...
-
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन 200 क्विंटल तक हो सकेगा कलेक्टर्स को जारी किये गये निर्देश अनुपपुर | 06-जून-2018 ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
निजी स्कूलों की पहली कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 5 जुलाई को ऑनलाइन लाटरी से मिलेगा निजी स्कूलों में...
-
खुलें में शौच से मुक्त गांव की परिकल्पना को सकार करने अभियान से जुडे छात्र-छात्राएं अनुपपुर | 18-जुलाई-2018 स...

No comments:
Post a Comment