| संस्थाओं के समन्वय से होने वाले काम देंगे बेहतर परिणाम |
| अनुपपुर | 20-जुलाई-2018 |
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से आज खरगोन में सामाजिक संस्थाओं, किसानों और मेधावी छात्र-छात्राओं ने भेंट की। श्रीमती पटेल ने कहा कि जिले की बेहतरी के लिये सभी संस्थाएँ आपस में मिलकर काम करें। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस, रोटरी क्लब, लायंस क्लब और अन्य सामाजिक संस्थाएँ टी.बी. ग्रसित बच्चों को गोद लेकर पारिवारिक स्नेह का वातावरण बनायें। ऐसे बच्चों के पोषण-आहार, स्वास्थ्य के साथ शिक्षा पर भी ध्यान दें।
हर सप्ताह लगायें जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी
राज्यपाल श्रीमती पटेल को जैविक कृषि और उद्यानिकी फसल लेने वाले किसानों ने अपने उत्पाद भी भेंट किये। किसानों ने राज्यपाल से बेहतर बाजार उपलब्ध करवाने की माँग की। श्रीमती पटेल ने कहा कि जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी हर सप्ताह लगायी जाये। इससे जैविक उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा। राज्यपाल ने उत्कृष्ट विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उनका चयन देश और प्रदेश के अच्छे संस्थानों में हुआ है। शुरू में भाषा संबंधी दिक्कतों से घबरायें नहीं। राज्यपाल ने अजीम प्रेमजी संस्था के सदस्यों से प्राथमिक विद्यालयों के अलावा आँगनवाड़ी बच्चों के लिये काम करने के लिये भी कहा। |
Friday, July 20, 2018
संस्थाओं के समन्वय से होने वाले काम देंगे बेहतर परिणाम
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
राजस्व अधिकारी कोर्ट में नियमित रूप से बैठें - कलेक्टर कोर्ट दिवस की आमजनो को दें पूर्वसूचना अनूपपुर 5 जनवरी 2019 / कलेक्टर श्री चं...

No comments:
Post a Comment