| नये उत्पादों को जी.आई टैग मिलने से बढ़ेगा प्रदेश का अन्तर्राष्ट्रीय निर्यात |
| अनुपपुर | 20-जुलाई-2018 |
भारतीय आयात-निर्यात बैंक (एक्जिम) ने मध्यप्रदेश की निर्यात संवर्धन रिपोर्ट प्रस्तुत कर बताया है कि मध्यप्रदेश का अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार 2016-17 में 2.4 बिलियन डालर रहा है। यह देश में अन्य राज्यों की तुलना में 15वें स्थान पर है। प्रदेश का निर्यात देश के कुल अन्तर्राष्ट्रीय निर्यात का 1.6 प्रतिशत है।
एक्जिम बैंक की स्टडी रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश 2021-22 तक 10 बिलियन डॉलर का लक्ष्य प्राप्त कर सकता है। इसके लिये कई चरणों में नीतिगत निर्णयों के साथ महत्वपूर्ण कदम भी उठाने होंगे। रिपोर्ट में बताया गया है कि मध्यप्रदेश से निर्यात में दवाओं का प्रतिशत सर्वाधिक है। अन्य उत्पादों के निर्यात को बढ़ाने के लिये अनेक क्षेत्रों में प्रयास किये जाने की आवश्यकता है। विशेषकर पर्यटन, भण्डारण, यातायात के बेहतर संसाधन उपलब्ध करवाने और पड़ोसी राज्यों के साथ समन्वय से क्षेत्रीय उत्पादों की मार्केटिंग से अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार को बढ़ाने में मददगार हो सकती हैं। प्रदेश के नये उत्पादों को जी.आई टैग मिलने से अन्तर्राष्ट्रीय निर्यात 2022 तक 10 बिलियन डॉलर के लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद मिलेगी। अभी मध्यप्रदेश की केवल 7 वस्तुओं/ उत्पादों को ही जी.आई. टैग मिले हैं। इनमें चन्देरी का कपड़ा, इंदौर के चमड़े के खिलौने, बाघ प्रिन्ट, दतिया और टीकमगढ़ के धातु शिल्प, महेश्वरी साड़ी, रतलामी सेव और कड़कनाथ मुर्गे को ही वर्ल्ड ट्रेड आर्गेनाइजेशन से संबंधित जियोग्राफिकल इंडिकेशन ऑफ गुड्स (रजिस्ट्रेशन एंड प्रोटेक्शन) एक्ट 1999 के अन्तर्गत जी.आई टैग दिये गये हैं। स्टडी रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश नये उत्पादों को अलग-अलग क्षेत्रों में चिन्हित कर जी.आई. टैग के लिये आवेदन कर सकता है। जैसे चन्देरी साड़ी (चन्देरी), मावा जलेबी (बुरहानपुर), पोहा (इन्दौर), जाली वर्क (ग्वालियर) आदि जैसी वस्तुओं के लिये जी.आई टैग के साथ क्षेत्रीय उत्पादों के लिये नीति बनाता है, तो अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान बनेगी और अन्तर्राष्ट्रीय बाजार की मांग को पूरा किया जा सकेगा, वर्तमान में देश में सर्वाधिक कर्नाटक के 30 और आन्ध्रप्रदेश के 14 उत्पाद को जी.आई टैग मिला हुआ है। |
Friday, July 20, 2018
नये उत्पादों को जी.आई टैग मिलने से बढ़ेगा प्रदेश का अन्तर्राष्ट्रीय निर्यात
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
राजस्व अधिकारी कोर्ट में नियमित रूप से बैठें - कलेक्टर कोर्ट दिवस की आमजनो को दें पूर्वसूचना अनूपपुर 5 जनवरी 2019 / कलेक्टर श्री चं...

No comments:
Post a Comment