| ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छ सर्वेक्षण-2018 एक अगस्त से |
| ग्रामीण विकास मंत्री श्री भार्गव ने सर्वेक्षण में भागीदारी के लिये की अपील |
| अनुपपुर | 20-जुलाई-2018 |
स्वच्छ भारत मिशन में शहरी क्षेत्र की तर्ज पर अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वच्छ सर्वेक्षण-2018 करवाया जायेगा। यह सर्वेक्षण एक से 31 अगस्त, 2018 के मध्य होगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने ग्रामीणों से सर्वेक्षण में बढ़-चढ़कर भागीदारी दर्ज कराने की अपील की है। उन्होंने निर्देश दिये कि सर्वेक्षण की तिथियों का ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये।
पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय द्वारा पूरे देश की 680 जिलों में थर्ड पार्टी सर्वेक्षण करवाया जायेगा। इसी क्रम में मध्यप्रदेश के भी 51 जिलों के चुनिंदा 510 ग्रामों का रेण्डमली चयन कर, यह सर्वेक्षण करवाया जायेगा। इसमें भारत सरकार द्वारा निर्धारित एजेंसी द्वारा चयनित ग्रामों में स्वच्छता अभियान में करवाये गये कार्यों की गुणात्मकता और संख्यात्मकता का परीक्षण किया जायेगा। स्वच्छ सर्वेक्षण तीन तरह से किया जायेगा। इसमें 35 प्रतिशत अंक सिटीजन फीडबैक से, 35 प्रतिशत अंक सर्विस लेवल प्रोग्रेस तथा 30 प्रतिशत अंक सर्वेक्षण एजेंसी द्वारा मूल्यांकित किया जायेगा। मूल्यांकन के लिये एजेंसी गाँव के सार्वजनिक स्थान- स्कूल, आँगनवाड़ी, स्वास्थ्य केन्द्र, हाट-बाजार, धार्मिक स्थल पर साफ-सफाई की स्थिति और व्यवस्था का जायजा लेगी। इसमें ग्राम के महत्वपूर्ण व्यक्तियों से भी राय ली जायेगी। इस सर्वेक्षण में प्राप्त अंकों के आधार पर देश और प्रदेश की रैंकिंग निर्धारित की जायेगी। टॉप के जिलों को भारत सरकार द्वारा 2 अक्टूबर, 2018 को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जायेगा। प्रदेश में सर्वेक्षण के प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन के लिये तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। |
Friday, July 20, 2018
ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छ सर्वेक्षण-2018 एक अगस्त से
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
पेंशन पोर्टल मे जानकरियों के अपडेशन का कार्य शीघ्र करे- कलेक्टर श्री अजय शर्मा अनूपपुर 14 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने सम...
-
प्रत्येक महीने के प्रथम दिन मनेगा राजस्व दिवस राजस्व मंत्री श्री गुप्ता ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा अनुपपुर | 03-जुलाई-2018 ...
-
सहारा आईआरईसी तथा सहारा एचआईसीएल के बॉन्डधारक सेबी के समक्ष 2 जुलाई तक करे आवेदन अनूपपुर 06 अप्रैल 2018/ आयुक्त संस्थागत वित्त...
-
किसानों को सबसे ज्यादा राहत देने वाला प्रदेश बन गया है मध्यप्रदेश प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रभावी क्रियान्वयन, मुख्यमंत्री...
-
रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों का 4 दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न अनुपपुर | 24-जून-2018 भारत निर्वाचन आयोग एवं...

No comments:
Post a Comment