Friday, July 20, 2018

छातापटपर में एक साथ लगाए गए 500 पौधे पर्यावरण के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी निभाने का लिया गया प्रण

छातापटपर में एक साथ लगाए गए 500 पौधे
पर्यावरण के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी निभाने का लिया गया प्रण



अनूपपुर 20 जुलाई 2018/ प्रकृति के दिए हुए उपहारों के उपभोग के साथ हर मनुष्य का यह भी दायित्व है कि वह प्रकृति का संरक्षण करे। जिससे की आगे आने वाली पीढ़ियों को हमारी लापरवाही से किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उक्त आशय के विचार विधायक अनूपपुर श्री रामलाल रौतेल ने आज जनपद जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत छातापटपर में खंडस्तरीय वृक्षारोपण समारोह में व्यक्त किए।
कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने कहा वृक्षारोपण एक शुरुआत है इसे देखभाल कर वृक्ष बनाना एक बड़ी ज़िम्मेदारी है। आज हमारे द्वारा निभायी गयी ज़िम्मेदारी से भविष्य सुरक्षित होगा। आपने कहा जिस प्रकार जिन पौधों के फल हम प्राप्त कर रहे हैं वो हमारे पूर्वजों ने लगाए हैं उसी प्रकार हमें भी अपनी ज़िम्मेदारी निभानी चाहिए।आपने कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को मन लगाकर पढ़ायी कर भविष्य निर्माण करने के लिए कहा।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जैतहरी श्री एस के वाजपेयी ने बताया कि जैतहरी जनपद अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान अंतर्गत 40 हज़ार पौधे लगाए जाएँगे। इनमें से 18 हज़ार वानिकी एवं 22 हज़ार उद्यानिकी प्रजाति के रहेंगे। 
 वृक्षारोपण समारोह में आज 500 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में ज़िला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रूपमती सिंह, मुख्यकार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत डॉ सलोनी सिड़ाना, जनपद अध्यक्ष श्रीमती गोमती धुर्वे, ज़िला पंचायत सदस्य श्री भूपेन्द्र सिंह, जनपद उपाध्यक्ष श्री मनोज राठोर समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों,जनप्रतिनिधियो छात्र छात्राओं एवं आम जनो ने वृक्षारोपण किया।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें