| पंचायत सचिवों की वेतन विसंगति का हुआ निराकरण |
| अनुपपुर | 13-जुलाई-2018 |
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव द्वारा आज प्रदेश के 22 हजार पंचायत सचिवों की वेतन विसंगति का अंतिम निराकरण कर निर्धारित गणना पत्रक जारी किया गया। इस अवसर पर आयुक्त पंचायत श्री शमसुद्दीन भी उपस्थित थे। श्री रमेशचन्द्र शर्मा, राज्य कर्मचारी संघ द्वारा पंचायत सचिवों की वेतन निर्धारण में आ रही त्रुटियों के निराकरण के लिये लगातार अनुरोध किया जा रहा था।
गणना पत्रक के आधार पर ही ग्राम पंचायत सचिवों को वेतनमान 5200-20200, ग्रेड पे 1900 तथा 10 वर्ष की निरंतर सेवा पूर्ण होने पर ग्रेड पे 2400 में वेतन निर्धारण के लिये सेवा अवधि की गणना दिनांक एक अप्रैल, 2008 से अथवा नियुक्ति दिनांक से, जो भी बाद में हो की जावेगी। राज्य शासन द्वारा स्वीकृत महंगाई भत्ता तथा स्थाई यात्रा भत्ता 250 रू. प्रतिमाह देय होगा। पंचायत सचिव महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री बालमुकुंद पाटीदार, उपाध्यक्ष श्री राधेश्याम सिसोदिया तथा प्रदेश के समस्त जिलों से उपस्थित महासंघ के पदाधिकारियों द्वारा मंत्री का अभिनंदन किया गया। |
Friday, July 13, 2018
पंचायत सचिवों की वेतन विसंगति का हुआ निराकरण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
सफलता की कहानी लाख की खेती से हो रहा है आजीविका संवर्धन परंपरागत स्त्रोत से मिला आय का साधन अनूपपुर 21 मार्च 2018/ प्राचीन मह...

No comments:
Post a Comment