ओडीएफ़ गतिविधियों के लिए सौपी गयी जिम्मेदारियों की टीएल मे होगी समीक्षा
अनूपपुर 13 जुलाई 2018/ स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत खुले मे शौच से मुक्त करने हेतु ग्राम पंचायतों मे जाकर ग्रामीणों को जागरुक करने हेतु चौपाल के माध्यम से संवाद एवं निगरानी समितियों के गठन हेतु ग्रामवासियों को प्रेरित करना तथा प्रातःकाल निगरानी समिति के माध्यम से फॉलोअप सुनिश्चित करने के लिए शासकीय सेवकों को विभिन्न ग्राम पंचायतों की ज़िम्मेदारी सौपी गयी है। उक्त गतिविधियों की जानकारी निर्धारित प्रपत्र मे प्रस्तुत करने के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत द्वारा दिये गए हैं। आपने बताया समय सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक मे अधिकारियों द्वारा प्रदत्त जानकारी की विस्तृत समीक्षा की जवेगी।

No comments:
Post a Comment