Friday, July 13, 2018

विधानसभा निर्वाचन की तैयारी हेतु कलेक्टर ने सौपे दायित्व

विधानसभा निर्वाचन की तैयारी हेतु कलेक्टर ने सौपे दायित्व



अनूपपुर 13 जुलाई 2018/ आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2018 हेतु विभिन्न निर्वाचन कार्यों को सुचारु रूप से निष्पादित करने हेतु ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दायित्व सौपे हैं। कलेक्टर द्वारा ज़ारी आदेश के अनुसार मैनपावर प्रबंधन एवं एसवीईईपी (स्वीप) गतिविधियों की ज़िम्मेदारी हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना को, एमसीसी का अनुपालन और कानून व्यवस्था हेतु अपर कलेक्टर डॉ आर पी तिवारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री वैष्णव शर्मा को, ईवीएम प्रबंधन हेतु कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यान्त्रिकी सेवा श्री शत्रुभान सिंह रावत, परिवहन प्रबंधन हेतु अनुविभागीय दंडाधिकारी राजस्व श्रीमती नदीमा शीरी को, प्रशिक्षण, पोस्टल बैलट, ईडीसी, ई पोस्टल बैलट हेतु डीपीसी श्री हेमंत खैरवाल, सामान प्रबंधन हेतु सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री पी एन चतुर्वेदी को, परिचय पत्र हेतु डीईओ श्री यू के बघेल को, बैलट पेपर एवं डमी बैलट तथा खर्चे की मॉनिटरिंग हेतु ज़िला कोषालय अधिकारी श्री एन के नर्रे को, प्रेक्षक हेतु कार्यपालन यंत्री पीआईयू, ज़िला आबकारी अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को, मीडिया प्रबंधन हेतु सहायक संचालक जनसम्पर्क श्री अंकुश मिश्रा को, कंप्यूटरीकरण हेतु ज़िला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री सुभाष ठाकरे को, हेल्पलाइन एवं शिकायत निवारण हेतु सहायक संचालक जनजातीय कार्य विभाग श्री महेंद्र यादव को, एसएमएस मॉनिटरिंग एवं कम्युनिकेशन प्लान हेतु डीपीएम एनआरएलएम श्री शशांक प्रताप सिंह को, पेय जल एवं साफ सफाई हेतु कार्यपालन यंत्री पीएचई एवं प्रभारी अधिकारी डुडा श्री अजय श्रीवास्तव को, स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सीएमएचओ डॉ आर पी श्रीवास्तव को, स्ट्रॉंग रूम, वितरण एवं संग्रहण केंद्र, मतगणना क्षेत्र, बैरिकडिंग, प्रकाश एवं ध्वनि व्यवस्था हेतु कार्यपालन यंत्री पीडबल्यूडी श्री आर एन सिंह को एवं जलपान व्यवस्था  हेतु  श्री विपिन पटेल को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
आदेश के अनुसार सभी नोडल अधिकारी अपनी सुविधानुसार अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर सूची का अनुमोदन ज़िला निर्वाचन कार्यालय से  कराएंगे। सभी नोडल अधिकारी सौपी गयी जिम्मेदारियों हेतु व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे। समस्त नोडल अधिकारियों को सौपे गए दायित्वों के संबंध मे भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल से प्राप्त निर्देशों के अनुसार कार्यवाही संपादित करेंगे एवं प्रगति से ज़िला निर्वाचन कार्यालय को हर सप्ताह अवगत कराएंगे।इसके साथ ही समस्त नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी अपना मोबाइल नंबर (ऑफिस/निवास) तथा ई मेल ज़िला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे। कलेक्टर ने बताया कि विधानसभा आम निर्वाचन की तैयारी एवं निष्पादन कार्य की ऑनलाइन मोनिटरिंग की जाएगी एवं प्रदान किए गए ई मेल एवं मोबाइल नंबर पर समय समय पर ज़ारी दिशा निर्देशों को ऑनलाइन भी भेजा जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें