Friday, July 13, 2018

ज़िले के 489 युवाओं को कौशल उन्नयन से औद्योगिक संस्थानो मे मिला रोजगार

सफलता की कहानी
ज़िले के 489 युवाओं को कौशल उन्नयन से औद्योगिक संस्थानो मे मिला रोजगार





अनूपपुर 13 जुलाई 2018/ ज़िला प्रशासन द्वारा औद्योगिक संस्थानो मे युवाओं को नियोजित कराने के उद्देश्य से उनके कौशल मे विकास का कार्य किया जाता रहा है। युवाओं को वैल्डिंग, सीएनसी, औद्योगिक गारमेंट्स चेकर एवं टेलर का प्रशिक्षण देकर युवाओं के हुनर मे वृद्धि कर उन्हे स्वावलंबी बनाया जा रहा है। प्रशिक्षण प्रबन्धक श्री विमलेश दुबे ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन की कौशल संवर्धन योजनांतरगत औद्योगिक गारमेंट्स चेकर एवं टेलर के 651 प्रशिक्षणार्थियों को अब तक प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इनमे से 489 प्रशिक्षु विभिन्न औद्योगिक संस्थानो मे वर्तमान मे कार्यरत हैं। इसी तरह 25 प्रशिक्षणार्थियों को सीएनसी का प्रशिक्षण दिया गया है जो विभिन्न संस्थानो मे अपने कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। आपने बताया कि पूर्व प्रशिक्षित युवाओं को कॅम्पस प्लेसमेंट के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया गया है।
25 प्रशिक्षुओ  का एक नया बैच बढ़ाएगा इस क्रम को 
इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए 25 प्रशिक्षंर्थियों का एक नया बैच प्रारम्भ किया गया है। प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम का पूरा लाभ लेने, समय से उपस्थित रहने, गंभीरतापूर्वक ज्ञानार्जन करने, निसंकोच अपने प्रश्नो को पूछने, तकनीकी पहलुओं के अत्यंत बारीकी से समझने के साथ व्यक्तित्व विकास की समझाइश ज़िला पंचायत पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षको द्वारा दी गयी। इस अवसर पर ज़िला पंचायत परियोजना अधिकारी डॉ उमेश द्विवेदी, वाटर शेड के तकनीकी विशेषज्ञ श्री रामनाथ कोरी, सीएम फ़ेलो सुश्री प्रियंका, मीडिया प्रभारी ज़िला पंचायत श्री अमित श्रीवास्तव उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें