जाति प्रमाण पत्र की तीन हस्तलिखित सर्विस लाइव
अनूपपुर 13 जुलाई 2018/ ज़िला लोक सेवा प्रबन्धक श्रीमती सोनू सिंह राजपूत ने बताया कि जाति प्रमाण पत्र की तीन हस्तलिखित (मैनुअल) सेवाएँ लाइव कर दी गयी हैं। अब अनुसूचित जाति एवं जनजाति , अन्य पिछड़ा वर्ग एवं विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्ध घुमक्कड़ के लिए हस्तलिखित (मैनुअल) ज़ारी जाति प्रमाण के लिए डिजिटल हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र ज़ारी करने की व्यवस्था हो गयी है। इन सर्विसेज के आवेदन लोक सेवा केंद्र के माध्यम से लिए जाएंगे एवं सेवा प्रदाय की समय सीमा 3 दिन है। आपने बताया कि सेवा प्रदाय की स्वीकृति भी संबन्धित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को दी जा चुकी है।

No comments:
Post a Comment