Saturday, July 7, 2018

विद्युत सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

विद्युत सलाहकार समिति की बैठक संपन्न 
 
अनुपपुर | 07-जुलाई-2018
 
 
    शासन द्वारा समस्त नागरिको को विद्युत सुविधा उपलब्ध करानें एवं किसानों तथा असंगठित श्रमिकों को उचित दाम पर विद्युत सेंवायें उपलब्ध करानें हेतु कई योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इन योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु आज 07 जुलाई कों कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत सलाहकार की बैठक आयोजित हुई। बैठक में  जिले में विद्युत प्रदाय की स्थिति, संबल योजना की प्रगति, सौभाग्य योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, आईपीडीएस योजना, की समीक्षा की गई। बैठक में माननीय विधायक अनुपपुर श्री रामलाल रौतेल, नगरपालिका अध्यक्ष श्री रामखेलावन राठौर, डॉ. आर पी तिवारी एडीएम साहब, श्री के के अग्रवाल अधीक्षण अभियंता म.प्र. पू क्षे वि वि क लि. शहडोल, श्री आर सी सोनी कार्यपालन अभियंता म.प्र. पू क्षे वि वि क लि. शहडोल, प्रमोद गेडाम कार्यपालन अभियंता म.प्र. पू क्षे वि वि क लि अनुपपुर, दिनेश तिवारी सहायक अभियंता, सदस्य अजित अग्रवाल उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें