| एक वर्ष में किसानों के खाते में 30 हजार 362 करोड़ की राशि पहुँची |
| अनुपपुर | 07-जुलाई-2018 |
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पिछले एक वर्ष की अवधि में किसानों के खातों में भावांतर भुगतान योजना, कृषक समृद्धि योजना सहित अन्य किसान हितैषी योजनाओं में 30 हजार 362 करोड़ रूपए किसानों के खातों में जमा करवाये गये हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने केन्द्र सरकार द्वारा विभिन्न कृषि उपजों का समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि एक बार में समर्थन मूल्य की इतनी राशि एक साथ कभी नहीं बढ़ी है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि असंगठित श्रमिकों के लिए चलाई जा रही मुख्यमंत्री जन-कल्याण (संबल) योजना में पंजीकृत असंगठित श्रमिक को जमीन के पट्टे दिए जाएंगे। उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना तथा मुख्यमंत्री आवास मिशन में घर बनाकर दिए जाएंगे। श्रमिकों के बच्चों को प्रथामिक से लेकर उच्चतम स्तर तक की शिक्षा निःशुल्क दी जायेगी। उन्होंने बताया कि संबल योजना के हितग्राहियों को आगामी 4 अगस्त से पूरे प्रदेश में एक साथ लाभान्वित करने का कार्य किया जाएगा।
संबल में पंजीकृत श्रमिक सरल बिजली योजना के पात्र
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गरीबों को संबल योजना में पंजीकृत श्रमिक सरल बिजली योजना के पात्र होंगे। उन्हें नया विद्युत कनेक्शन लेने के लिए अलग से कोई राशि नहीं देनी होगी। पात्र हितग्राहियों को मात्र 200 रूपए प्रतिमाह बिजली का बिल देना होगा जिसमें चार बल्ब, दो पंखे और एक टीवी चलाया जा सकेगा। पुराने बिजली के बिल माफ करने के लिए जुलाई और अगस्त के महीनों में शिविर लगाए जायेंगे। हितग्राहियों को जुलाई माह के बिल के अगस्त में भुगतान से योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल ने गांव तक नल-जल योजना के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान को बधाई देते हुए कहा कि श्री चौहान के नेतृत्व में विकास का नया इतिहास रचा जा रहा है। जरूरतमंद लोगों को सरकार द्वारा बनाई गई योजनाओं का लाभ निश्चित तौर पर मिले, इसके लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा उठाए गए कदम सराहनीय हैं। श्री गोयल ने कहा कि राज्य सरकार की भावांतर योजना तथा मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना ने किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सुश्री कुसुम महदेले, लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह तथा सांसद श्री उदय प्रताप सिंह ने प्रदेश के विकास और आमजन के कल्याण के लिए चलाई जा रही अनेक योजनाओं का उल्लेख किया। कार्यक्रम में उदयपुरा विधायक श्री रामकिशन पटेल, गाडरवारा विधायक श्री गोविन्द सिंह सहित अन्य जन-प्रतिनिधि तथा विभिन्न योजनाओं के हितग्राही उपस्थित थे। |
Saturday, July 7, 2018
एक वर्ष में किसानों के खाते में 30 हजार 362 करोड़ की राशि पहुँची
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद अनूपुपर के ग्राम पंचायत छोहरी के रोजगार सहायक को शौचालय निर्माण कार्य नही कराये जाने पर शोकॉज नोटिस अनुपपुर | 14-जून-2018 ...
-
शिक्षकों की भर्ती हेतु विशेष जॉब फेयर आज अनुपपुर | 09-अगस्त-2018 जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती सीमा वर्मा ने बताया...
-
सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक की पत्नी को 15 हजार रुपए मंजूर - अनुपपुर | 08-सितम्बर-2017 कलेक्टर श्री अजय ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
पूर्व सेवानिवृत्त पेंशन भोगियों और परिवार पेंशन भोगियों की पेंशन का पुनरीक्षण वित्त विभाग ने जारी किये निर्देश अनुपपुर | 12-जून-2018 ...

No comments:
Post a Comment