आत्मनिर्भर बनाना शासकीय योजनाओं का मूल उदेशय - आयुक्त श्री जैन
अनूपपुर 7 जुलाई 2018/आयुक्त शहडोल संभाग श्री जें.के. जैन ने आज 07 जुलाई को सीता स्वसहायता समूह द्वारा संचालित शुष्क डेयरी परियोजना पोड़की की गतिविधियों का निरीक्षण किया। श्री जैन ने उपस्थित पशुपालन अधिकारियों से डेयरी में संचालित गौमूत्र शोधन संयंत्र, कम्पोस्ट (खाद) संयंत्र की प्रगति एवं उससे होने वाले आर्थिक लाभों के संबंध में विस्तृत चर्चा की। आपने अधिकारियों से कहा योजनाओं के माध्यम से हितग्रहियों को सहयोग देने से इस बात को प्राथमिकता दें कि योजना के लाभ के फलस्वरूप हितग्रहियों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु की गई विकासपरक पहल को स्ववित्तपोषित बनाया जा सकें।
इस अवसर पर एसडीएम पुष्पराजगढ़ श्री बालागुरू के संयुक्त संचालक कृषि श्री जेएस. पेन्द्राम उप संचालक कृषि श्री एन डी गुप्ता समेत पशुपालन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment