| किसानों की आय दोगुनी नहीं होने तक चैन की साँस नहीं लेंगे - मुख्यमंत्री श्री चौहान |
| मुख्यमंत्री के नेतृत्व में रचा जा रहा है विकास का नया इतिहास - रेल मंत्री श्री गोयल, 156 करोड़ रूपए की उदयपुरा समूह पेयजल योजना का लोकार्पण, 107 गाँवों की डेढ़ लाख आबादी को मिलेगा शुद्ध पेयजल |
| अनुपपुर | 07-जुलाई-2018 |
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने उदयपुरा में 156 करोड़ की लागत की समूह पेयजल योजना का लोकार्पण किया। इस योजना से 107 गाँवों की डेढ़ लाख आबादी को शुद्ध पेयजल मिलेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 88 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 7 कार्यों का लोकार्पण तथा 83 करोड़ 61 लाख रूपए की राशि के 20 कार्यो का शिलान्यास भी किया।
कार्यक्रम की सबसे खास बात यह थी कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नर्मदा नदी के किनारे बसे 39 शहरों में 944 करोड़ रूपए की पेयजल योजनाओं का ई-शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम में जिले के एक लाख 46 हजार हितग्राहियों को विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के करीब 109 करोड़ रूपए के हितलाभ से लाभान्वित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक किसानों की आय दोगुनी नहीं हो जाती तब तक हम चैन की साँस नहीं लेंगे। अत्याधिक विपरीत मौसम और भारी वर्षा के बीच उदयपुरा पहुँचे मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सरकार किसानों की बेहतरी के लिए हर कदम उठा रही है। पानी, बिजली, सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं पर सरकार ने विशेष ध्यान दिया है। पहले मात्र साढ़े सात लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा थी जिसे बढ़ाकर 40 लाख हेक्टेयर कर दिया गया है। आगामी वर्षो में इसे 80 लाख हेक्टेयर तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। इस पर एक लाख 80 हजार करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। |
Saturday, July 7, 2018
किसानों की आय दोगुनी नहीं होने तक चैन की साँस नहीं लेंगे - मुख्यमंत्री श्री चौहान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
सफलता की कहानी लाख की खेती से हो रहा है आजीविका संवर्धन परंपरागत स्त्रोत से मिला आय का साधन अनूपपुर 21 मार्च 2018/ प्राचीन मह...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
वर्तमान शिक्षण सत्र से लागू मुख्यमंत्री जन-कल्याण (शिक्षा प्रोत्साहन) योजना ग्लोबल स्किल पार्क में प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थियों को ...
-
निर्वाचन के दौरान निर्देशिका, नियमावली, आदर्श आचार संहिता का अक्षरश: पालन होगा भारत निर्वाचन आयोग ने दो दिवसीय समीक्षा बैठक में दिये निर...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...

No comments:
Post a Comment