| प्लास्टिक खाने से गाय का दूध प्रदूषित होता है, इसके प्रति जागरूकता फैलायें-कमिश्नर |
| अनुपपुर | 22-जून-2018 |
कमिश्नर शहडोल संभाग श्री जे.के.जैन ने कहा है कि प्लास्टिक की पन्नियां और कचरा खाने से गाय का दूध प्रदूषित होता है। इस संबंध में पशु पालकों एवं किसानों को जागरूक करने की आवश्यकता है। कमिश्नर ने कहा है कि पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी इस संबंध में जागरूकता शिविरों का आयोजन कर लोगों को जागरूक करें कि वे गाय को खुले में न छोड़ें, गाय को प्लास्टिक की पन्नियां और कचरा आदि नहीं खाने दें। कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा है कि प्लास्टिक की पन्नियां और कचरा खाने से पशुधन को होने वाली हानि के संबंध में जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है। इस संबंध में पशु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग जागरूकता अभियान चलायें, सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिंग्स एवं अन्य सामग्री भी लगायें जिससे कि पशु पालकों में प्लास्टिक की पन्नियां खाने से होने वाली बीमारियों के संबंध में जागरूकता आये। कमिश्नर ने निर्देश दिये कि इस संबंध में शहडोल संभाग के तीनों जिलों में जागरूकता अभियान चलाया जाये। कमिश्नर शहडोल संभाग श्री जे.के.जैन ने उक्त निर्देश बुधवार को पशु चिकित्सा विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को दिये। बैठक में कमिश्नर द्वारा पशु चिकित्सा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुये निर्देशित किया गया कि पशु पालन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार प्रसार करें तथा लोगों को पशु पालन के लिये प्रेरित करें। कमिश्नर ने निर्देशित करते हुये कहा है कि किसानों को पशु पालन, मुर्गी पालन, बतख पालन एवं मधुमख्खी पालन जैसी गतिविधियों से जोड़कर उन्हें अतिरिक्त आय अर्जित करने के संसाधनों से परिपक्त बनायें। कमिश्नर ने पशु पालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे वर्षा प्रारंभ होने से पूर्व पशुओं को होने वाले संक्रामक रोगों के संबंध में किसानों को समुचित जानकारी दें तथा किसानों को संक्रामक रोगों से बचाव के उपाय भी बतायें। कमिश्नर ने यह भी निर्देश दिये कि वर्षाकाल से पूर्व शहडोल संभाग में पशुओं का टीकाकरण सुनिश्चित करें। कमिश्नर द्वारा बैठक में पशु पालन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के प्रगति की समीक्षा भी की गई। बैठक में उपायुक्त राजस्व श्री दिलीप पाण्डेय, उपायुक्त सहकारिता श्री बी.एस.परते, संयुक्त संचालक उद्यानिकी श्री जी.पी.कोल्हेकर, संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ.राजेश मिश्रा, उप संचालक कृषि शहडोल श्री जे.एस.पेन्द्राम, उप संचालक कृषि अनूपपुर श्री एन.डी.गुप्ता, सहायक संचालक मत्स्य शहडोल श्री संतोष चौधरी एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
|
Friday, June 22, 2018
प्लास्टिक खाने से गाय का दूध प्रदूषित होता है, इसके प्रति जागरूकता फैलायें-कमिश्नर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
ओडीएफ गांव का सपना साकार कर समाज में लाए परिवर्तन अनुपपुर | 06-अगस्त-2018 स्वच्छ भारत अभियान अन्तर्गत ‘‘स्वच्छ अनूपप...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
ख़रीफ़ फ़सल के पंजीयन की कार्यवाही 28 जुलाई से 31 अगस्त तक अनूपपुर 24 जुलाई 2018/ उपसंचालक कृषि श्री N डी गुप्ता ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन...

No comments:
Post a Comment