| स्कूलों के विद्यार्थियों की दक्षता आकलन के लिये बेसलाइन टेस्ट 25 जून से |
| अनुपपुर | 22-जून-2018 |
प्रदेश में सरकारी स्कूलों में कक्षा-3 से कक्षा-8 तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों की दक्षता आकलन के लिये बेसलाइन टेस्ट 25 जून से शुरू होगा। यह टेस्ट एक लाख 11 हजार से अधिक सरकारी प्रायमरी और मिडिल स्कूल में 54 लाख विद्यार्थियों की दक्षता आकलन के लिये होगा। बेसलाइन टेस्ट के बाद शैक्षणिक सुधार के लिये कार्य-योजना तैयार की जायेगी। बेसलाइन टेस्ट 30 जून तक चलेगा।
बेसलाइन टेस्ट के दौरान हिन्दी विषय में विद्यार्थी के पढ़ने और समझने की क्षमता और गणित विषय में जोड़, गुणा, भाग बिन्दुओं पर क्षमता का आकलन किया जायेगा। बेसलाइन टेस्ट में प्रत्येक बच्चे की प्रश्नावली अलग-अलग तैयार की जायेगी। बेसलाइन टेस्ट को सुगम बनाने के लिये राज्य शिक्षा केन्द्र इस वर्ष आधुनिक तकनीक का उपयोग करेगा। गूगल शीट के माध्यम से शाला मित्रों को आवंटित शाला की जानकारी भेजी जा रही है। शिक्षा मित्रों को भेजी जाने वाली प्रश्नावली के वीडियो तैयार किये गये हैं, जिसे शिक्षकों के रजिस्टर्ड मोबाइल पर भेजा जा रहा है। बेसलाइन टेस्ट के आधार पर बच्चों के समूह तैयार किये जायेंगे। |
Friday, June 22, 2018
स्कूलों के विद्यार्थियों की दक्षता आकलन के लिये बेसलाइन टेस्ट 25 जून से
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
महिलाओं के विरूद्ध हिंसा रोकने शैफील्ड हैलम विश्वविद्यालय से हुआ एम.ओ.यू. - अनुपपुर | 07-मार्च-2018 महिलाओं के विरूद्ध ...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
ओडीएफ गांव का सपना साकार कर समाज में लाए परिवर्तन अनुपपुर | 06-अगस्त-2018 स्वच्छ भारत अभियान अन्तर्गत ‘‘स्वच्छ अनूपप...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...

No comments:
Post a Comment