| फ्लैट बिल योजना में हितग्राही भरेंगे वास्तविक बिजली बिल |
| मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की ऊर्जा विभाग की प्रस्तावित योजनाओं की समीक्षा |
| अनुपपुर | 05-जून-2018 |
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि फ्लैट बिजली बिल योजना के हितग्राहियों का सरल और सुविधापूर्ण तरीके से व्यापक स्तर पर पंजीयन किया जाये। विद्युत वितरण केन्द्रों के साथ ही बड़े हाट और बाजार आदि सार्वजनिक स्थलों में शिविर लगाकर पंजीयन करवाया जाये। श्री चौहान आज मंत्रालय में ऊर्जा विभाग की घरेलू बिल सरल समाधान और सरल बिजली बिल योजनाओं के प्रस्तावित प्रारूप की समीक्षा कर रहे थे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि फ्लैट रेट योजना में पंजीकृत श्रमिकों को वास्तविक मासिक बिल का भुगतान करना हो, जो अधिकतम 200 रूपये तक होगा। यदि किसी का मासिक बिजली बिल 150 रूपये आता है, तो उसे बिल की वास्तविक राशि 150 रूपये ही जमा करनी होगी। इस व्यवस्था का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये। बैठक में वित्त मंत्री श्री जयंत मलैया, ऊर्जा मंत्री श्री पारस जैन और मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह, अपर मुख्य सचिव वित्त श्री ए.पी. श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री आई.सी.पी. केसरी, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री अशोक वर्णवाल और श्री विवेक अग्रवाल उपस्थित थे। |
Tuesday, June 5, 2018
फ्लैट बिल योजना में हितग्राही भरेंगे वास्तविक बिजली बिल
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
राजस्व अधिकारी कोर्ट में नियमित रूप से बैठें - कलेक्टर कोर्ट दिवस की आमजनो को दें पूर्वसूचना अनूपपुर 5 जनवरी 2019 / कलेक्टर श्री चं...

No comments:
Post a Comment