Tuesday, June 5, 2018

आई.टी.आई अनूपपुर में कौशल एवं रोजगार मेले का आयोजन 19 जून को

आई.टी.आई अनूपपुर में कौशल एवं रोजगार मेले का आयोजन 19 जून को 
 
अनुपपुर | 05-जून-2018
 
 
    कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने जिले के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु 19 जून को आयोजित रोजगार मेले से लक्षित परिणाम की प्राप्ति हेतु संबन्धित जिलाधिकारियों महाप्रबंधक उद्योग विभाग, डीपीएम आजीविका शशांक सिंह, अन्त्यव्यसायी, हथकरघा एवं खड़ी ग्रामोद्योग, पिछड़ा वर्ग एवं आदिवासी कल्याण विभाग के अधिकारियों को इस हेतु व्यापक प्रचार प्रसार करने के लिए कहा है। आपने कहा आगंतुक कंपनियों की जरूरत के आधार पर आवेदन एकत्र करें ताकि अधिक से अधिक युवाओं का नियोजन किया जा सके। उल्लेखनीय है कि रोजगार पंचायत के तहत 19 जून 2018 को शासकीय आई.टी.आई अनूपपुर में कौशल एवं रोजगार मेले का आयोजन किया गया जायेगा। मेले में जिले के समस्त छोटे-बड़े उद्योग, शासकीय अशासकीय विभाग एवं प्रदेश के प्रतिष्टित कंपनियों द्वारा जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने हेतु काउसलिंग एवं साक्षात्कार उपरांत चयन किया जावेगा। नियोजकों द्वारा चयन होने के पश्चात् लेटर ऑफ इंडेंट प्रदान किया जावेगा।
    कलेक्टर के द्वारा मेले के आयेजन में अधिकारियों को कार्य आवंटित किये गये है। जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  अनूपपुर को सभी विभागों से समन्वय व नोडल अधिकारी का दायित्व सौपा गया है। ग्रामीण क्षे़त्र से अधिक से अधिक युवा-युवतियो की उपस्थिति कराना, मंच व्यवस्था जनप्रतिनियों/अधिकारियों की बैठक व्यवस्था हितग्रहियों की बैठक व्यवस्था करेंगे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर पी श्रीवास्तव रोजगार मेले में आकस्मिक चिकित्सा कक्ष एवं एम्बुलेन्स की व्यवस्था, प्राचार्य औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान अनूपपुर मुख्य अतिथियों को आमंत्रित करना एवं समस्त आईटीआई के आवेदकों को मेला स्थल तक लाना, जिला आजीविका परियोजना अधिकारी अनूपपुर रोजगार मेले में व्यापक प्रचार-प्रसार आवेदकों का पंजीयन तथा आवश्यक अमला उपलब्ध कराना, विद्युत विभाग आईटीआई  कॉलेज परिसर में प्रकाश की व्यवस्था, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग रोजगार मेले में 18 से 25 वर्ष के इच्छुक महिलाओं की नौकरी हेतु आमंत्रित करने की व्यवस्था सुनिश्चित करेगे, सहायक संचालक जनसम्पर्क रोजगार का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार की व्यवस्था, मुख्य  नगरपालिका अधिकारी अनूपपुर मेले के पूर्व आईटीआई कॉलेज परिसर, अनूपपुर मैदान साफ-सफाई, पीने की पानी, चलित बाथरूम, मुनादी द्वारा प्रचार-प्रचार एवं बेरीकेटिंग की व्यवस्था एवं आयोजन हेतु भेजे जा रहे बैनर्स को प्रचार-प्रसार के लिये उचित स्थान पर प्रदर्शित करवाना सुनिश्चित करेंगे, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कार्यक्रम स्थल पर अधिक से अधिक प्राईवेट कंपनियों की उपस्थिति उनउके ठहरने व खाने की एवं कार्यक्रम स्थल पर  आवेदकों हेतु कैॅरियर कॉउसलिंग की व्यवस्था करना, जिला शहरी विकास अभिकरण, प्राचार्य तुलसी महाविद्यालय, प्राचार्य पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद  अनूपपुर, जिला शिक्षा अधिकारी 29 मई के द्वारा पूर्व निर्धारित मोगलाईजेशन के पंजीयन लक्ष्यों की पूर्ति एवं निर्धारित प्रपत्र में पंजीयन कराते हुए पंजीयन फर्म एवं रजिस्टर जिला रोजगार कार्यालय अनूपुपर को 7 जून तक उपलब्ध कराये तथा ज्यादा से ज्यादा पम्पलेट व बैनर वितरित कर पंजीकृत युवाओं को मेंले में उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। इस संबंध में समय-सीमा बैठक 11 जून को को समीक्षा की जायेगी। 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें