अनूपपुर के मुर्गीपालन आंदोलन को डिंडोरी मे भी अपनाएं - सीएम
अनूपपुर 5 जून 2018/ अनूपपुर मे मुर्गीपालन के माध्यम से आदिवासियों की आजीविका संवर्धन के कार्य की मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने डिंडोरी मे आदिवासी विकास विमर्श सम्मेलन के दौरान सराहना की। आपने डिंडोरी ज़िला प्रशासन को अनूपपुर के विकास के मॉडल को डिंडोरी मे भी क्रियान्वित करने के निर्देश दिये हैं। उल्लेखनीय है कि तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत अनूपपुर एवं वर्तमान कलेक्टर कटनी श्री केवीएस चौधरी के द्वारा ग्रामीणो की आजिविका संवर्धन के लिए मुर्गीपालन की पहल की गयी थी जिसने धीरे धीरे विकास के आंदोलन का रूप ले लिया। आज यह कृषि से जुड़े क्षेत्र मे आय प्रदान करने वाला महत्वपूर्ण साधन बन चुका है। मुख्यमंत्री जी ने कहा श्री चौधरी का प्रयास आदिवासी क्षेत्रो मे आजीविका संवर्धन के लिए अनुकरणीय है।

No comments:
Post a Comment