Tuesday, June 5, 2018

वृक्षारोपण कर दे रहे हैं पर्यावरण संरक्षण का संदेश

वृक्षारोपण कर दे रहे हैं पर्यावरण संरक्षण का संदेश



अनूपपुर 5 जून 2018/ आज विश्व पर्यावरण दिवस पर अनुपपुर शहर में स्थित सामतपुर तालाब में जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था सोन शिव सेवा संस्थान द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।।इस दौरान,जिला समन्वयक जन अभियान परिषद उमेश पांडेय,सोन शिव सेवा संस्थान के कार्यकर्ता रमेश द्विवेदी, दिलीप शर्मा,एवम अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।जन अभियान परिषद द्वारा पर्यावरण दिवस के दिन पूरे जिले में नवांकुर समिति, प्रस्फुटन समिति एवं बी एस डब्लु के छात्रों के माध्यम से पर्यावरण के प्रति जागरूक करने हेतु अभियान चलाया गया।  खुले में शौच से मुक्ति, पालीथीन मुक्ति एवम नशा मुक्ति का संदेश  दिया गया।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें