Tuesday, June 5, 2018

आराधना, दुर्गा एवं सरोजिनी ने बढ़ाया अनूपपुर का मान

आराधना, दुर्गा एवं सरोजिनी ने बढ़ाया अनूपपुर का मान

आराधना                         दुर्गा                        सरोजिनी 

अनूपपुर 5 जून 2018/ शासकीय शिक्षण संस्थानो मे गुणवत्ता के प्रश्न का शासकीय एकलव्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा दुर्गा, सरोजिनी एवं आराधना ने उत्कृष्ट जवाब दिया है। प्राचार्य शा.उ.मा.वि. श्री पी.एस.पट्टावी ने बताया कि विद्यालय की तीन छात्राओ कु. दुर्गा सिंह पिता श्री रामलखन सिंह, कु. सरोजिनी रौतेल पिता श्री मोतीराम रौतेल, कु. आराधना रौतेल पिता श्री सुरतान रौतेल का चयन नीट परीक्षा मे हुआ है। कु. आराधना को 135 अंक के साथ 20205 रैंक, कु .दुर्गा को 120 अंक के साथ 23502 रैंक, कु. सरोजिनी को 115 अंक के साथ 24979 रैंक प्राप्त हुई है।एकलव्य शासकीय विद्यालय क्षेत्र मे अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता के लिए सदैव चर्चा मे रहा है। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने तीनों छात्राओ एवं विद्यालय के समस्त शैक्षणिक स्टाफ को बधाई दी है और आशा की है कि इन परिणामो मे सभी के प्रयास से उत्तरोत्तर वृद्धि होगी। 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें