| शौचालय व आवास निर्माण में कोताही पड़ेगी भारी |
| जिला पंचायत सीईओ ने दिये निर्देश |
| अनुपपुर | 24-मई-2018 |
जिला पंचायत अनूपपुर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती, सलोनी सिडाना ने जनपद पंचायत पुष्पराजगढ के सभागार में क्षेत्र अंतर्गत पंचायत अमले की बैठक लेकर शासन के प्राथमिकता की योजना स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शतप्रतिशत शौचालय निर्माण व लक्ष्य के विरूद्ध सभी स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य के प्रगति की समीक्षा की।
जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सिडाना, ने शौचालय एवं आवास निर्माण की गति धीमे होने पर असंतोष व्यक्त किया, उन्होने समीक्षा में प्रगति नगन्य पाये जाने पर अमले का वेतन कटौती करने के संबंध में निर्देशित किया। उन्होने कहा कि, निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण न कराने वाले पंचायत अमले के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। बैठक में एस.डी.एम पुष्पराजगढ श्री बालागुरू के. जनपद पंचायत के सीईओ श्री राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी, ए.ई. श्री डी.एस. भदौरिया, बी.डी.ओ., ए.पीओ. सहित मैदानी अमला उपस्थित था। |
Thursday, May 24, 2018
शौचालय व आवास निर्माण में कोताही पड़ेगी भारी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment