| विधिक जागरूकता शिविर में महिलाओं को किया गया जागरूक |
| अनुपपुर | 24-मई-2018 |
महिलाओं को सशक्त बनाने, हितों की देखभाल व उनका संरक्षण करने मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा दो दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन होटल गोविंदम अनूपपुर में किया गया है। शिविर के प्रथम दिवस में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री सुनील जैन ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि महिलाये अपने सुरक्षा और अधिकार को लेकर सशक्त हो। आपने सभी महिलाओं से कहा कि समस्या चाहे घरेलू हिंसा हो या समाजिक आप पुलिस हेल्प लाई 100 नम्बर डायल करें। माताऐं अपने बच्चों के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाये और उनसे सभी प्रकार की जानकारियां पूछे। शिविर में आपने प्रशासनिक कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि शासन द्वारा महिलाओं के कल्याण योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करवाये।
जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्रीमती मंजूषा शर्मा ने बेटी बचाओं योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, सशक्त वाहिनी योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। आपने कहा कि ‘‘पहले नारी का कल्याण तभी बनेगा देश महान‘‘ समाजिक जीवन यापन कर रही महिलाये अपनी समस्याये छुपाये नहीं बल्की आगे आकर शासन द्वारा बनाये गये कानून व्यवस्था से अपनी समस्या का समाधान करें। स्वास्थ्य विभाग के डॉ. बीडी अंसारी ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि महिलाये अपने स्वास्थ्य की देखभाल अच्छी तरह से करे एवं अपने स्वास्थ्य के प्रति हमेशा गंभीर रहें। एड्वोकेट हनुमान शरण तिवारी ने महिलाओं के अधिकार और महिलाओं के हित में कानून विषय पर जानकारी दी। इस अवसर पर श्रीमती अंजू सिंह बघेल सदस्य राज्य महिला आयोग की निज सचिव श्रीमती अनिता राय, श्रीमती प्रमिला वाजपेयी सदस्य राज्य महिला आयोग के निज सचिव श्री संजय श्रीवास्तव, श्रीमती संध्या सुमन राय सदस्य राज्य महिला आयोग की निज सचिव श्रीमती मधुवाला चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री सुनील जैन, जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्रीमती मंजूषा शर्मा, डॉ. बीडी अंसारी सहित चयनित प्रतिभागी उपस्थित थे। |
Thursday, May 24, 2018
विधिक जागरूकता शिविर में महिलाओं को किया गया जागरूक
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
राजस्व अधिकारी कोर्ट में नियमित रूप से बैठें - कलेक्टर कोर्ट दिवस की आमजनो को दें पूर्वसूचना अनूपपुर 5 जनवरी 2019 / कलेक्टर श्री चं...


No comments:
Post a Comment