| कौशल उन्नयन उपरांत 24 युवतियों को जॉब आफर (सफलता की कहानी) |
| आजीविका मिशन अंतर्गत आईएल एंड एफएस द्वारा दिया गया था प्रशिक्षण, औद्योगिक सिलाई मशीन आपरेटर पद पर बंगलूरू के शाही एक्सपोर्ट प्रा. लि. में करेंगी नौकरी |
| अनुपपुर | 24-मई-2018 |
आदिवासी बाहुल्य ग्रामों की आदिवासी परिवारों की ये युवतियां जिनका बाहर की दुनिया से कम ही वास्ता रहा है, आज आजीविका मिशन और आईएल एंड एफएस के संयुक्त प्रयासों से बंगलूरू जैसे शहर में औद्योगिक सिलाई मशीन आपरेटर के रूप में कार्य करेंगी, यह शासन की रोजागारोन्मुखी प्रशिक्षण नीति के सकारात्मक परिणाम हैं। प्रशिक्षण उपरांत प्रतिष्ठित संस्थानों में रोजगार प्राप्त कर, न सिर्फ ये सभी आर्थिक रूप से सक्षम होंगी बल्कि बाहर की दुनिया से संपर्क में आने से इनके रहन सहन एवं सामाजिक जीवन के अन्य पहलुओं पर भी सकारात्मक बदलाव आयेगा। जिला प्रशासन के द्वारा क्षेत्र के युवक एवं युवतियों को प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाने हेतु सतत् प्रयास किये जा रहे है। म.प्र.डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत कौशल उन्नयन प्रशिक्षण एवं प्रमाणीकरण कार्यक्रम अंतर्गत अनुबंधित संस्था आई.एल. एंड एफ.एस. द्वारा औद्योगिक सिलाई मशीन आपरेटर विषय पर 24 युवतियों को 40 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया था। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उपस्थित हुयीं एवं आर्थिक स्वालंबन की दिशा में कदम बढ़ा रहीं समस्त युवतियों को उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रदान करते हुए अपने घर परिवार और समाज में रोल माडल बनने हेतु प्रेरित किया। जिला परियोजना प्रबंधक, म.प्र. दीन दयाल अन्त्योदय योजना, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, श्री शशांक प्रताप सिंह ने बताया कि आजीविका मिशन द्वारा प्रशिक्षण एवं नियोजन कार्यक्रम अंतर्गत औद्योगिक सिलाई मशीन आपरेटर विषय पर आईएल एंड एफएस संस्था को अनुबंधित किया गया है, जो बेरोजगार युवक युवतियों को प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगार उपलब्ध करायेगी, प्रतिभागियों के लिए यह प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क है तथा प्रशिक्षण पर होने वाले समस्त व्यय का वहन आजीविका मिशन द्वारा किया जा रहा है। आईएल एंड एफएस के जिला समन्वयक श्री विमलेश दुबे ने बताया कि उक्त प्रशिक्षण 12 अप्रैल 2018 को स्थानीय विधायक श्री रामलाल रौतेल की उपस्थिति में प्रारंभ किया गया था। पूर्णतः निःशुल्क एवं आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त युवतियों को बंगलूरू में शाही एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में औद्योगिक सिलाई मशीन आपरेटर के रूप में कार्य करने हेतु आफर लेटर प्राप्त हो चुका है और समस्त युवतियां 26 मई 2018 को कार्य पर उपस्थिति हेतु रवाना होंगी। |
Thursday, May 24, 2018
"सफलता की कहानी" कौशल उन्नयन उपरांत 24 युवतियों को जॉब आफर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment