Monday, August 27, 2018

लिंगानुपात विसंगति क्षेत्रों में करे महिलाओं के पंजीयन हेतु विशेष प्रयास- कलेक्टर एनआरएलएम द्वारा प्रदान किया जा रहा है उत्कृष्ट सहयोग घर घर जाकर कर रहे हैं चिन्हांकन

लिंगानुपात विसंगति क्षेत्रों में करे महिलाओं  के पंजीयन हेतु विशेष प्रयास- कलेक्टर
एनआरएलएम द्वारा प्रदान किया जा रहा है उत्कृष्ट सहयोग
घर घर जाकर कर रहे हैं चिन्हांकन

अनूपपुर 27 अगस्त 2018/ कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी के निर्देशानुसार ऐसे क्षेत्र जहाँ मतदाता पंजीकरण में विसंगति है वहाँ ज़िला प्रशासन द्वारा महिला मतदाताओं के पंजीयन हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।जेंडर रेशियो (लिंगानुपात) में विसंगति वाले ग्रामो बदरा, बनगवां, डोला, देवरी, बरगवां,चचाई, डूमर कछार, देवहरा, किरगी में एनआरएलएम टीम द्वारा 24 अगस्त से घर घर जाकर सर्वे किया जा रहा है, जिसकी जानकारी भी निर्धारित प्रपत्र में संधारित की जा रही है एवं संबंधित बीएलओ को भी अवगत कराया जा रहा है। उक्त कार्य के सुचारू संपादन हेतु एक जिला एवं ब्लॉक मिशनकर्मी को नोडल अधिकारी भी नियुक्त कर दिया गया है। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने एनआरएलएम के इस प्रयास की सराहना की है एवं समस्त बीएलओ को आवश्यक समन्वय से इस विसंगति को दूर करने के लिए विशेष प्रयास करने हेतु निर्देशित किया है। आपने कहा एक भी पात्र नागरिक मतदान से वंचित नही होना चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें