| एशियन गेम्स में प्रदेश तीरंदाजी अकादमी की मुस्कान किरार का शानदार प्रदर्शन |
| फायनल 28 अगस्त को, खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने दी बधाई |
| अनुपपुर | 27-अगस्त-2018 |
जकार्ता एशियन गेम्स में मध्यप्रदेश राज्य तीरंदाजी अकादमी जबलपुर की खिलाड़ी बेटी मुस्कान किरार ने वूमेन कम्पाउंड टीम इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को फायनल में जगह दिलाने में कामयाबी हासिल की। फायनल 28 अगस्त को होगा।
एशियन गेम्स तीरंदाजी में आज भारत और चाइनीज ताइपे के मध्य खेला गया सेमी फाइनल भारत ने 225 अंक प्राप्त कर जीता। इससे पूर्व भारत और इंडोनेशिया के बीच खेले गए क्वार्टर फायनल मुकाबले में भारतीय टीम ने 229 अंक अर्जित कर जीत हासिल की। एशियन गेम्स में तीरंदाजी का शानदार प्रदर्शन कर भारत को फाइनल में पहुँचाकर देश और मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाने वाली राज्य तीरंदाजी अकादमी की मुस्कान किरार को खेल-युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। संचालक खेल और युवा कल्याण डॉ. एस. एल. थाउसेन ने भी मुस्कान के शानदार प्रदर्शन की सराहना की है। उल्लेखनीय है कि थाईलैंड में आयोजित एशिया कप में भारत को स्वर्ण और कांस्य पदक दिलाने वाली मुस्कान किरार तीरंदाजी अकादमी की प्रतिभावान खिलाड़ी हैं। मुस्कान ने टर्की में वर्ल्ड कप स्टेज-2 में भी देश को रजत पदक दिलाया है। मुस्कान किरार वर्ष 2016 से तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में भाग ले रही है। मुस्कान ने भुवनेश्वर में 37वीं सब जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी में भी स्वर्ण पदक जीता था। मुस्कान ने ढाका में 20वीं एशियन चेम्पियनशिप और ताईपे में एशिया कप में भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है। मुस्कान अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक एवं तकनीकी सलाहकार श्री रिचपाल सिंह सलारिया के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं। |
Monday, August 27, 2018
एशियन गेम्स में प्रदेश तीरंदाजी अकादमी की मुस्कान किरार का शानदार प्रदर्शन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
राजस्व अधिकारी कोर्ट में नियमित रूप से बैठें - कलेक्टर कोर्ट दिवस की आमजनो को दें पूर्वसूचना अनूपपुर 5 जनवरी 2019 / कलेक्टर श्री चं...

No comments:
Post a Comment