| मुख्यमंत्री कप का आयोजन 29 अगस्त से 02 सितंबर तक |
| अनुपपुर | 27-अगस्त-2018 |
खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी अनूपपुर ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग भोपाल के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री कप का आयोजन ब्लाक स्तर व जिलास्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। विकासखण्ड पुष्पराजगढ़ में ग्राम पंचायत रौसरखर में 29 अगस्त एवं विकासखण्ड कोतमा के निगवानी में 31 अगस्त, विकासखण्ड अनूपपुर में डॉ. अब्दुल कलाम स्टेडियम जमुना में 01 सितम्बर व विकासखण्ड जैतहरी में खेल मैदान में 02 सितम्बर को आयोजित की जाएगी। जिसमें एथलेटिक्स, व्हालीबाल, फुटबाल, कबड्डी, कराते, कुश्ती खेल का आयोजन किया जाना है। इसमें खिलाड़ी का आयु 31 दिसम्बर 2018 को 16 वर्ष से कम होनी चाहियें प्रतियोगिता आयोजन के दौरान खिलाडि़यों को आयु संबंधी अंकसूची व जन्म प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है। ब्लाकस्तर पर चयनित खिलडि़यों की जिलास्तरीय प्रतियोगिता 05 सितम्बर को जिला खेल परिसर अनूपपूर में प्रातः 10 बजें से प्रांरभ की जावेगी। व्हालीबाल, कबड्डी, कराते, कुश्ती जिला खेल परिसर में आयोजित की जाऐगी। फुटबाल व एथलेटिक्स उत्कृष्ट विद्यालय खेल मैदान अनूपपुर में आयोजित की जाऐगी। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग चचाई रोड अनूपपुर से संपर्क किया जा सकता है।
|
Monday, August 27, 2018
मुख्यमंत्री कप का आयोजन 29 अगस्त से 02 सितंबर तक
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
ईव्हीएम की एफएलसी आज मास्टर टेªनर्स को उपस्थिति के निर्देश अनूपपुर 26 नवम्बर 2014/ ईव्हीएम की एफएलसी के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रि...
-
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन 200 क्विंटल तक हो सकेगा कलेक्टर्स को जारी किये गये निर्देश अनुपपुर | 06-जून-2018 ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
समस्त नगरीय निकायों में असंगठित श्रमिक सम्मेलन आज 25 अगस्त को अनूपपुर 24 अगस्त 2018/अनूपपुर के समस्त 6 नगरीय निकायों में असंगठित श्रमिक सम...
-
अनूपपुर 26 नवंबर 2014/ जिला पंचायत के सामान्य प्रशासन समिति की बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चमेली पटेल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाग...

No comments:
Post a Comment