Monday, August 27, 2018

आगामी विधानसभा निर्वाचन में बेहतर समन्वय हेतु अंतर्राज्यीय सीमावर्ती निर्वाचन समन्वय बैठक सम्पन्न बैठक में सीमावर्ती जिलो के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी रहे उपस्थित

आगामी विधानसभा निर्वाचन में बेहतर समन्वय हेतु अंतर्राज्यीय सीमावर्ती निर्वाचन समन्वय बैठक सम्पन्न
बैठक में सीमावर्ती जिलो के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी रहे उपस्थित 


अनूपपुर 27 अगस्त 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सीमावर्ती जिलो में प्रशासनिक एवं पुलिस व्यवस्था में आपसी समन्वय बढ़ाने के उद्देश्य से आज 27 अगस्त को अमरकंटक में अंतर्राज्यीय सीमावर्ती निर्वाचन समन्वय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आयुक्त शहडोल संभाग श्री जे के जैन, संभागायुक्त बिलासपुर श्री टीसी महावर, आईजी शहडोल श्री आई॰पी॰ कुलश्रेष्ठ, आईजी बिलासपुर श्री दीपांशु गबरा, डीआईजी शहडोल श्री पीएस उईके, कलेक्टर अनूपपुर श्रीमती अनुग्रह पी, एसपी अनूपपुर श्री तिलक सिंह, कलेक्टर शहडोल श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव, एस॰पी॰ शहडोल श्री कुमार सौरभ, एसपी उमरिया श्री असित यादव, कलेक्टर बिलासपुर श्री पी दयानंद, एसपी बिलासपुर श्री आरिफ़ एच शेख़, कलेक्टर कोरिया श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा, एसपी कोरिया श्री विवेक शुक्ला, कलेक्टर डिंडोरी श्री मोहित बूँदस, एसपी डिंडोरी कार्तिकेय के, कलेक्टर मुंगेली श्री डोमन सिंह, एसपी मुंगेली श्रीमती पारुल माथुर उपस्थित रहे।



बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों की नाकाबंदी प्लान, चेक पोस्ट  निर्धारण, सुरक्षा व्यवस्था, शराब, गाँजा, अन्य मादक पदार्थ एवं नक़दी के परिवहन पर नियंत्रण की कार्ययोजना, वाहनो की आवश्यकता, वांटेड अपराधियों की सूची, वल्नरेबल क्षेत्रों का चिन्हांकन एवं संयुक्त मैनपावर डिप्लॉयमेंट प्लान पर विस्तार से चर्चा की गयी। बैठक में संयुक्त बॉर्डर कम्यूनिकेशन प्लान बनाने के सम्बंध में योजना बनायी गयी। आयुक्त शहडोल संभाग श्री जे के जैन ने कहा बॉर्डर चेक पोस्ट का चिन्हांकन दोनो प्रदेशों की प्रशासनिक एवं पुलिस टीम संयुक्त रूप से करें। आपने कहा क्यूँकि बॉर्डर क्षेत्र में वन भूमि की बहुलता है अतएव वन विभाग के अधिकारियों से भी समन्वय आवश्यक है। आपने कहा वन भूमि के रास्तों का अच्छा ज्ञान होने के कारण वन विभाग का भी संयुक्त कम्यूनिकेशन प्लान में शामिल होना आवश्यक है। बैठक में शैडो क्षेत्रों का चिन्हांकन कर वहाँ टेलीकम्यूनिकेशन की आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के लिए कार्ययोजना बनाकर वैकल्पिक व्यवस्थाओं हेतु तैयारी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। आपातकाल में चिकित्सा सुविधाओं हेतु सीमावर्ती क्षेत्रों में संचालित स्वास्थ्य केंद्रो की जानकारी का हस्तांतरण करने हेतु सहमति दी गयी। आईजी बिलासपुर श्री दीपांशु गबरा ने कहा ज़िला बदर की सूची एवं सम्बंधित कार्यवाही सुनिश्चित कराने हेतु आपसी समन्वय अत्यंत आवश्यक है। आपस में सतत सम्पर्क में रहने पर सारी व्यवस्थाएँ सुचारू रूप से हो सकेगी। बैठक में स्थानीय स्तर के फ़ील्ड स्टाफ़ एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार आदि के बीच बॉर्डर क्षेत्रों में भ्रमण कर समन्वय स्थापित करने की सहमति बनी। बैठक में सभी अधिकारियों ने अपने सम्पर्क साझा किए एवं सतत संपर्क में रहने का आश्वासन दिया।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें