| प्रशिक्षण उपरांत स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बनें- सीईओ जिला पंचायत |
| आजीविका मिशन अंतर्गत आरसेटी में ब्यूटी पार्लर एवं सिलाई प्रशिक्षण का समापन कार्यक्रम |
| अनुपपुर | 22-मई-2018 |
इसके पूर्व ब्यूटी पार्लर एवं सिलाई प्रशिक्षणार्थियों ने नवागत सीईओ जिला पंचायत महोदया का स्वागत गान गाकर स्वागत किया एवं आरसेटी निर्देशक श्री जी.सी.शील ने नवागत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत महोदया का पुष्प गुच्छ प्रदान कर अभिनंदन किया। तदुपरांत आरसेटी निर्देशक श्री शील ने सीईओ जिला पंचायत के समक्ष आरसेटी की विकासयात्रा का प्रस्तुतिकरण किया। जिला परियोजना प्रबंधक श्री शशांक प्रताप सिंह ने आजीविका मिशन अंतर्गत आरसेटी में संपादित प्रशिक्षण कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि अभी तक आरसेटी के माध्यम से आजीविका मिशन के विभिन्न ग्रामों से 1715 बेराजगार युवक युवतियों को अभी तक सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर, मोटर ड्राइविंग, व्यवसायिक सब्जी उत्पादन, मुर्गी पालन आदि विषयों में प्रशिक्षित किया जा चुका है। एलडीएम श्री पी सी पांडेय ने प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार स्थापित करने हेतु बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन में नाबार्ड डीडीएम श्री रवींद्र जोल्हे, एलडीएम श्री पी सी पांडेय, एफएलसीसी श्री राउत राय, आरसेटी निर्देशक श्री जी सी शील तथा जिला प्रबंधक-कौशल, आजीविका मिशन श्री दशरथ प्रसाद झारिया भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आरसेटी के फैकल्टी मेंबर श्री सत्यम सिंह ने किया। |
Tuesday, May 22, 2018
प्रशिक्षण उपरांत स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बनें- सीईओ जिला पंचायत
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
सफलता की कहानी लाख की खेती से हो रहा है आजीविका संवर्धन परंपरागत स्त्रोत से मिला आय का साधन अनूपपुर 21 मार्च 2018/ प्राचीन मह...

No comments:
Post a Comment