| गर्मी की छुट्टियों में 19.45 लाख बच्चों को दिया जा रहा है मध्यान्ह भोजन |
| अनुपपुर | 22-मई-2018 |
प्रदेश के 18 सूखा प्रभावित जिलों की 37 हजार 615 शालाओं के लगभग 19.45 लाख बच्चों गर्मी की छुट्टियों के दौरान प्रति दिन मध्यान्ह भोजन दिया जा रहा है। संचालक ग्रामीण रोजगार एवं राज्य समन्वयक मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम परिषद श्री जसबीर सिंह चौहान ने यह जानकारी दी है।
वर्ष 2018-19 के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के 18 जिलों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है। इन जिलों अशोकनगर, भिण्ड, छतरपुर, दमोह, ग्वालियर, पन्ना, सागर, सतना, शिवपुरी, सीधी, टीकमगढ़, विदिशा, शाजापुर, श्यौपुर, मुरैना, दतिया, शहडोल एवं उमारिया शामिल है। इन जिलों के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में दर्ज बच्चों को गर्मी की छुट्टियों में भी प्रति दिन निर्धारित मेनू के अनुसार मध्यान्ह भोजन दिया जा रहा है। श्री जसबीर सिंह चौहान ने बताया कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए अवकाश के दिनों में एक शिक्षक के ड्यूटी लगाई गई है। राज्य स्तर से लेकर जिला स्तर तक मॉनिटरिंग के लिए टीम गठित कर दी गई है। प्रति दिन परिषद में जिले से मेल द्वारा रिपोर्ट परिषद में मंगाई जा रही है। परिषद के संचालक श्री जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि एम.डी.एम. के तहत सामान्य अध्ययन दिवस में प्रदेश में 87 हजार 786 प्राथमिक शालाओं के 37.13 लाख बच्चों तथा 30 हजार 936 माध्यमिक शालाओं के 23 लाख 18 हजार बच्चों को प्रति दिन मध्यान्ह भोजन दिया जाता है। |
Tuesday, May 22, 2018
गर्मी की छुट्टियों में 19.45 लाख बच्चों को दिया जा रहा है मध्यान्ह भोजन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment