राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर नागरिकों को किया गया जागरूक
रैली निकालकर बताए गए लक्षण, इलाज एवं बचाव के तरीके
अनूपपुर 17 मई 2018/ राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर नागरिकों को जागरूक करने के लिए नगरपालिका अनूपपुर सभागार मे जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे नगरपालिका अध्यक्ष श्री रामखेलावन राठौर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर पी श्रीवास्तव, मुख्यनगरपालिका अधिकारी श्री आशीष शर्मा, मलेरिया अधिकारी डॉ अरुणेंद्र सिंह, टीकाकरण अधिकारी डॉ एस बी चौधरी, डॉ बी डी अंसारी चिकित्सा अधिकारी मीडिया सलाहकार साजिद खान एवं कुष्ठ सलाहकार डॉ शिवेंदर समेत आम जन उपस्थित थे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरपी श्रीवास्तव ने बताया तेजी से बुखार आना, सिर दर्द, आंखो, मांसपेशियों, जोड़ो मे दर्द, शरीर मे चकते निकलना, उल्टी, भूख न लगना आदि डेंगू के लक्षण हो सकते हैं। ऐसा होने पर ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ ले, बुखार होने पर पैरासेटामॉल एवं पूर्ण आराम ले। आराम न होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र मे अविलंब संपर्क करे। आपने बताया कि पपीते के पत्ते, गिलोय एवं गेहूं के ज्वारे का रस डेंगू होने पर लाभप्रद है।
श्री राठोर ने बताया कि डेंगू से प्रतिरोध का सर्वोत्तम उपाय है इस पनपने ही न दिया जाए। आपने बताया कि छत एवं आस पास पानी को एकत्रित न होने दे। सप्ताह मे पानी की बाल्टी, डब्बा, कूलर आदि को एक बार अवश्य साफ करे। आपने बताया कि डेंगू का मच्छर दिन के समय काटत है अतः पूरी आस्तीन के कपड़े पहने एवं सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करे। मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री शर्मा ने कहा कि घर के आस पास पानी का जमाव न होने दे, अगर ऐसी कोई जगह है तो नगरपालिका को तुरंत सूचित करे।
राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर शहर मे डेंगू से रोकथाम के लिए जागरूकता रैली निकाली गयी। रैली को मलेरिया अधिकारी डॉ अरुणेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।


No comments:
Post a Comment