जय हिन्द से शुरू होगा शैक्षणिक कार्य
अनूपपुर 17 मई/ प्रदेश के विद्यालयो मे उपस्थिति के समय विविध शब्दो जी सर, यस सर, उपस्थित हूँ आदि का प्रयोग किया जाता है उक्त का संज्ञान लेते हुए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि शालाओं मे उपस्थिति के समय विद्यार्थियों द्वारा 'जय हिन्द' शब्द का प्रयोग जाए। इससे छात्रों मे देशभक्ति एवं समाज के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन की भावना जागृत होगी।

No comments:
Post a Comment