Thursday, May 17, 2018

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अनूपपुर जिला मुख्यालय स्थित जिला जेल का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अनूपपुर जिला मुख्यालय स्थित जिला जेल का किया लोकार्पण 

अनुपपुर | 17-मई-2018
 
   

   संभागीय मुख्यालय शहडोल में आयोजित संभाग स्तरीय चरणपादुका वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जिला मुख्यालय अनूपपुर में 7 करोड़ 19 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित जिला जेल का लोकार्पण किया। जिला मुख्यालय अनूपपुर में जिला जेल के प्रारंभ हो जाने से अब कैदियों को शहडोल जेल में ले जाने की जरूरत नहीं होगी। जिला जेल में 6 बैरक बनाये गये हैं, हर बैरक में 20 बंदियों के रहने की व्यवस्था है। इसके अतिरिक्त जिला जेल परिसर में जेल आरक्षकों के लिये आवास तथा पूरे परिसर को हाईमास्ट लाईट से प्रकाशित किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें