| सभी जाति, धर्म एवं वर्ग के व्यक्तियों की गरीबी हटाने में जुटी प्रदेश सरकार- मुख्यमंत्री श्री चौहान |
| मुख्यमंत्री ने गरीबी मिटाने के लिये मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना की घोषणा की |
| अनुपपुर | 17-मई-2018 |
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गरीबी, जाति, धर्म या वर्ग को देखकर नहीं आती। समाज का कोई भी व्यक्ति गरीब हो सकता है, प्रदेश सरकार ने इन गरीबों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का निर्णय ले लिया है। अब समाज के कुलीन वर्ग से प्राप्त टैक्स का उपयोग इन गरीबों के कल्याण में खर्च किया जायेगा जिससे गरीब बेबस नहीं रहे। मुख्यमंत्री ने जनकल्याण योजना की घोषणा करते हुये कहा कि इस योजना से ऐसे परिवार जो आयकर दाता नहीं है, जिनके पास 2.5 एकड़ से कम जमीन है, सरकारी नौकरी में नहीं है को लाभान्वित किया जायेगा। जिनके पास रहने के लिये जमीन नहीं है वे झोपड़ पट्टी में रहते हैं उन्हें जमीन का पट्टा दिया जायेगा, जो आदिवासी परिवार वर्ष 2006 से पहले वन भूमि में काबिज है उन्हें वनाधिकार पट्टा दिया जायेगा। इतना ही नहीं 4 वर्ष के भीतर प्रदेश के सभी गरीब परिवारों का पक्का मकान होगा, उन्हें इसके लिये अनुदान दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्थिक अभाव के कारण बेटा-बेटियों की पढ़ाई बाधित नहीं हो, इसके लिये कक्षा पहली से कॉलेज तक की पढ़ाई की फीस सरकार भरेगी। गरीबों की निःशुल्क चिकित्सा व्यवस्था होगी चाहे उनका इलाज निजी अस्पतालों में ही क्यो न हो। माताओं के कोख भरने पर 6 से 9 माह के बीच के समय में 4 हजार रूपये की आर्थिक सहायता तथा शिशु के जन्म लेने के बाद 12 हजार रूपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। गरीबों को बिजली के बिल से मुक्ति दिलाने हेतु सरकार ने 200 रूपये प्रतिमाह निश्चित बिजली बिल लेने का निर्णय लिया है, जिसमें वह परिवार बिजली का बल्ब, पंखा तथा टीवी देख सकता है। महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने तथा उनकी आर्थिक उन्नति हेतु आजीविका मिशन के माध्यम से आय बढ़ाने के प्रयास किये जाएंगे। परिवार मे 60 वर्ष से कम आयु के व्यक्ति की मृत्यु होने पर 2 लाख रूपये की आर्थिक सहायता, दुर्घटना से मृत्यु होने पर 4 लाख रूपये की आर्थिक मदद तथा स्थाई रूप से दिव्यांग होने पर 2 लाख रूपये की मदद, अस्थाई रूप से दिव्यांग होने पर 1 लाख रूपये की मदद एवं अंतिम संस्कार हेतु 5 हजार रूपये की मदद दी जायेगी। पंजीयन हेतु व्यक्ति को संबंधित पंचायत या नगरीय निकाय में आवेदन भरकर देना होगा तथा स्वलिखित घोषणापत्र भी देना होगा। इस योजना का लाभ पहली बार जनपद मुख्यालय में 13 जून से मिलना प्रारंभ हो जायेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री जो आज दुनिया के शक्तिशाली नेताओं में शुमार हैं ने पूरे देश को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु स्वच्छ भारत अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला गैस योजना तथा सौभाग्य योजना जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं का संचालन किया है। राष्ट्रीय एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोगी बनकर प्रगति के पथ पर अग्रषित होने की अपील उपस्थित जनता जनार्दन से की। कार्यक्रम में अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुये शहडोल संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री ज्ञान सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुखिया ने इस आदिवासी अंचल के विकास के लिये अनेकों सौगातें दी है। जिसमें शहडोल को संभाग का दर्जा, मेडिकल कॉलेज की स्थापना, इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना तथा विश्वविद्यालय की स्थापना आदि शामिल हैं। आपने कहा कि हम सब एकजुट होकर रहेंगे तथा विकास के लिये सहयोग देंगे तो शहडोल संभाग प्रदेश के अग्रणी संभागों में गिना जायेगा। कार्यक्रम में प्रदेश शासन के खनिज एवं उद्योग मंत्री तथा शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेंन्द्र शुक्ल, सांसद श्री ज्ञान सिंह, अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह मरावी, राज्य बैगा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रामलाल बैगा, लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष श्री महेश कोरी, श्री सुल्तान सिंह शेखावत, विधायक जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र श्रीमती प्रमिला सिंह, मानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुश्री मीना सिंह, विधायक श्री जयसिंह मरावी, श्री रामलाल रौतेल, श्री शिवनारायण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष शहडोल श्री नरेंद्र मरावी, जिला पंचायत अध्यक्ष अनूपपुर श्रीमती रूपमती सिंह, आयुक्त शहडोल संभाग श्री जे.के.जैन, कलेक्टर शहडोल श्री नरेश पाल सहित संभाग के तीनों जिले के जनप्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित थे। |
Thursday, May 17, 2018
सभी जाति, धर्म एवं वर्ग के व्यक्तियों की गरीबी हटाने में जुटी प्रदेश सरकार- मुख्यमंत्री श्री चौहान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
ईव्हीएम की एफएलसी आज मास्टर टेªनर्स को उपस्थिति के निर्देश अनूपपुर 26 नवम्बर 2014/ ईव्हीएम की एफएलसी के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रि...
-
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन 200 क्विंटल तक हो सकेगा कलेक्टर्स को जारी किये गये निर्देश अनुपपुर | 06-जून-2018 ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
निजी स्कूलों की पहली कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 5 जुलाई को ऑनलाइन लाटरी से मिलेगा निजी स्कूलों में...
-
खुलें में शौच से मुक्त गांव की परिकल्पना को सकार करने अभियान से जुडे छात्र-छात्राएं अनुपपुर | 18-जुलाई-2018 स...


No comments:
Post a Comment