| प्रदेश के सभी जिलों के लिए वन स्टाप सेंटर स्वीकृत |
| अनुपपुर | 29-मई-2018 |
हिंसा से पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं को एक ही छत के नीचे सभी आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश के शेष 25 जिलों में भी वन स्टाप सेंटर स्थापित किये जाएंगे। भारत सरकार के इस निर्णय से अब प्रदेश के सभी जिलों में वन स्टाप सेंटर स्थापित हो जाएंगे। वन स्टाप सेंटर में किसी भी प्रकार की हिंसा से पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं को पुलिस की मदद, चिकित्सा, विधिक सहायता, मनो-वैज्ञानिक सांत्वना और समाजिक परामर्श उपलब्ध कराये जाते हैं।
प्रदेश के लिए 2016-17 में 18 और 2017-18 में 8 जिलों के लिए वन स्टाप सेंटर स्वीकृत किये गये थे। महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस प्रदेश के सभी जिलों में यह सेंटर स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत थीं। मई 2018 में केन्द्र सरकार द्वारा प्रदेश के शेष 25 जिलों क्रमशरू आगर-मालवा, अलीराजपुर, अनूपपुर, अशोकनगर, बालाघाट, बड़वानी, बैतूल, भिण्ड, छतरपुर, दमोह, डिंडौरी, गुना, झाबुआ, मण्डला, मंदसौर, नरसिंहपुर, नीमच, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, शाजापुर, श्योपुर, सीधी, टीकमगढ़ और उमरिया के लिए वन स्टाप सेंटर स्वीकृत किये गये हैं। वर्ष 2016-17 में इंदौर, ग्वालियर, रीवा, सतना, देवास, उज्जैन, खण्डवा, रतलाम, बुरहानपुर, भोपाल, सागर, जबलपुर, कटनी, सिंगरौली, छिंदवाडा, मुरैना, शहडोल और होशंगबाद के लिए तथा वर्ष 2017-18 में धार, हरदा, पन्ना, दतिया, खरगौन, शिवपुरी, सिवनी और विदिशा के लिए वन स्टाप सेंटर स्वीकृत किये गये थे। वर्ष 2017 में प्रदेश के वन स्टाप सेंटर एम.आई.एस प्रोजेक्ट को स्काच सिल्वर अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। |
Tuesday, May 29, 2018
प्रदेश के सभी जिलों के लिए वन स्टाप सेंटर स्वीकृत
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment