| मानसून में सुचारु विद्युत आपूर्ति का प्रबंध करने के निर्देश |
| अनुपपुर | 29-मई-2018 |
मध्यप्रदेश में आगामी जून माह में प्री-मानसून बारिश की बौछारें, तेज आँधी, चक्रवाती तूफान और प्राकृतिक आपदा की संभावना को देखते हुए एम.पी. पॉवर मैनेजमेंट कम्पनी ने विद्युत आपूर्ति में व्यवधान उत्पन्न नहीं होने देने के लिये सभी तैयारी रखने के निर्देश दिये हैं। विद्युत वितरण कम्पनी के मैदानी अभियंताओं एवं कार्मिकों से कहा गया है कि विद्युत आपूर्ति और रख-रखाव के लिये अधिक सतर्कता और सजगता से काम करना होगा। इस दौरान सभी क्षेत्रीय अभियंताओं एवं कार्मिकों के मोबाइल चालू रहेंगे। अगर कोई भी कार्मिक अवकाश पर जायेगा, तो उसके स्थान पर वैकल्पिक कार्मिक की तैनाती की व्यवस्था पहले से ही की जायेगी।
निर्देशों में कहा गया है कि पिछले वर्षों में यह देखने में आया है कि जून माह के दौरान कॉल-सेंटर में एफओसी (विद्युत अवरोध) से संबंधित उपभोक्ताओं की व्यक्तिगत शिकायतों की संख्या बढ़ जाती है। इसलिये कॉल-सेंटर के ऑपरेशनल एवं सुपरवाइजरी स्टॉफ, सब स्टेशनों के उपभोक्ता सेवा केन्द्रों एवं क्षेत्रीय वितरण उप-केन्द्रों के स्टॉफ को और अधिक सजगता से काम करना होगा। वितरण कम्पनी किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में विद्युत आपूर्ति बहाल रखने के लिये अपने-अपने स्तर पर हर संभव प्रयास करे। तीनों विद्युत वितरण कम्पनी के क्षेत्रीय अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता एवं मैदानी अधिकारियों तथा कर्मचारियों से कहा गया है कि आपदा के समय सम्पर्क करने के लिये सभी कर्मी तथा लाइनमेन के मोबाइल नम्बर आदि की जानकारी अपडेट कर सब स्टेशनों, कॉल-सेंटरों एवं संबंधित अधिकारियों के पास रखे जायें। आँधी, तूफान, प्राकृतिक आपदा की आकस्मिक स्थिति से बेहतर ढंग से निपटने के लिये जिला प्रशासन, पुलिस एवं जन-प्रतिनिधियों से सम्पर्क और समन्वय बनाये रखें, जिससे बिजली उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति सुचारु ढंग से होती रहे। आँधी, तूफान एवं बरसात से प्रभावित होने वाली बिजली लाइनों को त्वरित रूप से बहाल करने के लिये सभी कम्पनी एवं अधिकारी पूरी तैयारी कर लें। क्षेत्रीय स्तर पर एक आपदा प्रबंधन टीम बना लें, जो शिफ्ट के अनुसार काम करे। बिजली अधिकारी क्षेत्रीय स्तर पर नगर निगम, नगर पालिका, पंचायतों के अधिकारियों से सतत सम्पर्क बनाये रखें। आँधी, तूफान के दौरान बिजली लाइनों पर पेड़ गिरने की स्थिति में उनसे समन्वय बनाकर सहयोग लें। बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिये कार्यपालन अभियंता मेंटेनेंस अभियंताओं, शिकायत केन्द्र, उपभोक्ता सेवा केन्द्र, केन्द्रीय उपभोक्ता सेवा केन्द्र 1912 के टेलीफोन एवं मोबाइल नम्बर क्षेत्रीय स्तर पर विद्युत सेवा केन्द्रों में सूचना-पटल पर प्रदर्शित किये जायें। |
Tuesday, May 29, 2018
मानसून में सुचारु विद्युत आपूर्ति का प्रबंध करने के निर्देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद अनूपुपर के ग्राम पंचायत छोहरी के रोजगार सहायक को शौचालय निर्माण कार्य नही कराये जाने पर शोकॉज नोटिस अनुपपुर | 14-जून-2018 ...
-
शिक्षकों की भर्ती हेतु विशेष जॉब फेयर आज अनुपपुर | 09-अगस्त-2018 जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती सीमा वर्मा ने बताया...
-
सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक की पत्नी को 15 हजार रुपए मंजूर - अनुपपुर | 08-सितम्बर-2017 कलेक्टर श्री अजय ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
पूर्व सेवानिवृत्त पेंशन भोगियों और परिवार पेंशन भोगियों की पेंशन का पुनरीक्षण वित्त विभाग ने जारी किये निर्देश अनुपपुर | 12-जून-2018 ...

No comments:
Post a Comment