| एक अप्रैल से मिलेंगे संबल योजना के हित-लाभ |
| चिकित्सा सुविधा के लिये नहीं रहेगा आयु का बंधन, किसानों के नाम पर बेईमानी करने वालों को जेल भेजने के निर्देश, मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जन-प्रतिनिधियों,अधिकारियों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेन्स |
| अनुपपुर | 29-मई-2018 |
13 जून को होगी जन-कल्याण योजना की लांचिंग
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री जन-कल्याण योजना के क्रियान्वयन में जन-प्रतिनिधि और प्रशासन की सक्रिय सहभागिता रहे। आगामी 13 जून को योजना के लांचिंग कार्यक्रम में पट्टा वितरण, प्रधानमंत्री आवास, उज्जवला गैस, लाड़ली लक्ष्मी, चरण-पादुका आदि अन्य योजनाओं के शेष हितग्राहियों को भी हित-लाभ दिये जाये। उन्होंने कहा कि किसानों को खरीदी कार्य में सहूलियतें और सुविधाएँ सुनिश्चित की जायें। उनकी आड़ में निहित स्वार्थी तत्व बेईमानी नहीं कर सकें, इसकी भी कड़ी निगरानी की जाये। उन्होंने कहा कि गेहूँ पर प्रोत्साहन राशि आगामी 10 जून को किसानों के बैंक खातों में जमा होगी। इसी तरह लहसुन पर 800 और प्याज पर 400 रुपये प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि पंजीकृत किसानों को दी जायेगी। श्री चौहान ने कहा कि पंजीकृत हितग्राही को विद्युत उपयोग 1000 रुपये से कम और विद्युत कनेक्शन 500 वॉट से अधिक नहीं होने पर ही फ्लैट बिल योजना का लाभ मिलेगा। हितग्राही को विद्युत बिल के रूप में मात्र 200 रुपये का भुगतान करना होगा। आगामी 13 जून तक मुख्यमंत्री ने निगरानी समितियों का गठन करने के निर्देश दिये। समिति के पाँच सदस्यों में एक महिला और एक अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग का प्रतिनिधि होना अनिवार्य है। जिला प्रभारी मंत्री के अनुमोदन से समिति का गठन होगा।
नीट में चयनित लोगों की चिकित्सा महाविद्यालयों की फीस सरकार देगी
श्री चौहान ने कहा कि नीट प्रतियोगी परीक्षा में चयनित प्रतियोगियों की निजी चिकित्सा महाविद्यालयों की फीस सरकार भरवायेगी। इसी तरह जेईई परीक्षा में डेढ़ लाख तक की रैंक वालों की फीस भी सरकार भरेगी। अन्य पाठ्यक्रमों में शासकीय संस्थाओं में प्रवेश पाने वाले छात्र-छात्राएँ भी योजना में लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि योजना की जानकारी का व्यापक स्तर पर प्रसार किया जाये। प्रसार के लिये दीवार लेखन और पंचायत भवन की दीवार पर सूचनाओं का लेखन कराया जाये। उन्होंने जन-अभियान परिषद के ब्लाक कोआर्डिनेटर का आव्हान किया कि वे भी योजना के प्रचार-प्रसार और क्रियान्वयन में सहयोग करें।प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण श्रीमती गौरी सिंह और प्रमुख सचिव श्रम श्री संजय दुबे ने योजना के क्रियान्यवन से संबद्ध विषयों की जानकारी दी। श्री दुबे ने प्रस्तुतिकरण में प्रसव, अंत्येष्टि, अनुग्रह, निरूशुल्क शिक्षा, चिकित्सा, कोचिंग, प्रशिक्षण, ई-लोडर, रोजगार के लिये ऋण अनुदान और फ्लैट रेट विद्युत बिल भुगतान आदि की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्मार्ट कार्ड का वितरण आगामी जुलाई के प्रथम सप्ताह में किया जाना है। एक अप्रैल से 31 मई तक हित-लाभ पाने वालों को आगामी 13 जून को राशि चैक से दी जायेगी। कार्यक्रम में पंजीयन प्रमाण-पत्र भी जारी किये जायेंगे। कांफ्रेंस में भोपाल में वन मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार, कृषि मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन, महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस, श्रम राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), श्री बालकृष्ण पाटीदार, राज्य मंत्री आयुष एवं कुटीर-ग्रामोद्योग श्री जालम सिंह पटेल, जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री राघवेन्द्र गौतम और श्री प्रदीप पाण्डेय, जिलों में संबंधित विधायक, कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला, जनपद, नगर पंचायत, नगर निगम, नगर पालिका के अधिकारी और जन अभियान परिषद के खंड समन्वयक उपस्थित थे। वीडियों कान्फ्रेंसिंग में विधानसभा अनूपपुर विधायक श्री रामलाल रौतेल, कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी, जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्रीमती सलोनी सिडाना सहित विभागीय अधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। |
Tuesday, May 29, 2018
एक अप्रैल से मिलेंगे संबल योजना के हित-लाभ
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment